फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Hearing on June 19 in the case of murder of former BJP district president

मदन चौहान हत्याकांड: भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष की हत्या में 19 जून को सुनवाई, भीड़ ने मार दिया था एक शूटर

Tue, 13 Jun 2023 06:31 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, मैनपुरी
अमर उजाला, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 13 Jun 2023 06:31 PM IST
सार

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष की एक जनवरी 2017 को करहल रोड स्थित उनके पेट्रोल पंप पर हत्या कर दी गई थी। इस मामले को एक्शन प्लान में शामिल किए जाने के बाद अब 19 जून को मुकदमे की सुनवाई की जाएगी। 
 

विज्ञापन
Hearing on June 19 in the case of murder of former BJP district president
court new - फोटो : istock

विस्तार

मैनपुरी के भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मदन चौहान हत्याकांड को एक्शन प्लान में शामिल किए जाने के बाद अब 19 जून को मुकदमे की सुनवाई की जाएगी। इस मुकदमे में अभी वादी सहित केवल दो गवाहों की ही गवाही हो सकी है। हत्या करने वालों के दूसरे जिलों की जेलों में बंद होने के कारण वह तय तारीखों पर न्यायालय में नहीं आ रहे हैं।

विज्ञापन


2017 में हुई थी हत्या 

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मदन चौहान की एक जनवरी 2017 को करहल रोड स्थित उनके पेट्रोल पंप पर हत्या हुई थी। विरोध करने पर पेट्रोल पंप के सेल्समैन जय कुमार निवासी रतवा थाना दन्नाहार को भी बदमाशों ने मार दिया था। हत्या करके भाग रहा एक शूटर नवनीत नेहरा निवासी मोदीनगर को ग्रामीणों तथा पुलिस ने घेराबंदी करके मार दिया था। मौके से भाग रहे शूटर गौरव गोस्वामी निवासी मुजफ्फरनगर, रिंकू निवासी मेरठ, हनी तोमर निवासी शामली पकड़े गए थे।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूसुफ बना अमित: हिंदू बनकर फंसाई युवती, शादी के लिए रखी थी धर्म परिवर्तन की शर्त; आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

19 जून की तारीख

अपर जिला जज के न्यायालय में चल रहे इस मुकदमे को एक्शन प्लान में शामिल किए जाने के बाद अब मुकदमे की सुनवाई के लिए 19 जून की तारीख तय की गई है। वादी सहित घायल की कोर्ट में गवाही हो चुकी है। शेष गवाही के लिए गवाहों को नोटिस भेजे गए हैं। पीड़ित के वकील सुभाषचंद्र यादव पूर्व डीजीसी ने बताया कि पीड़ित पक्ष की याचिका पर उच्च न्यायालय इलाहाबाद ने मुकदमे का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं। अब गवाही शुरू होने में तेजी आएगी। रिपोर्ट लिखाने वाला मृतक का पुत्र शिवम चौहान ही मुकदमे की पैरवी कर रहा है।


ये भी पढ़ें - पत्नी को आया गुस्सा: घरवाली ने अदालत के बाहर किया कुछ ऐसा, शर्म से पानी-पानी हुआ पति; नहीं मिला पा रहा नजरें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed