{"_id":"618919b3a8ff6529f843fd14","slug":"heaps-of-smoldering-garbage-clouds-of-smoke-rising-mainpuri-news-agr513980081","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में सुलग रहे कूड़े के ढेर, उठ रहे धुआं के गुबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में सुलग रहे कूड़े के ढेर, उठ रहे धुआं के गुबार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। जिले में स्मॉग छाया हुआ है, दमा और सांस के मरीजों का हाल बेहाल है। नगर पालिका की उदासीनता से शहर में कूड़े के ढेर सुलग रहे हैं। इनसे उठने वाले धुएं का गुबार वातावरण को दूषित कर रहा है।
जिले में स्मॉग का असर कम नहीं हुआ है। सोमवार को जिलेभर में धुंध छाई रही। नगर पालिका की ओर से जेल के पास ईशन नदी किनारे कूड़ा एकत्रित कराया जाता है। सोमवार को सफाईकर्मियों ने यहां कूड़े के ढेर में आग लगा दी। इससे उठने वाले धुआं वातावरण को प्रदूषित करता रहा। आसपास रहने वाले लोगों को धुएं से परेशानी उठानी पड़ी।
----
दूषित हो गई शहर की हवा
शहर की हवा दूषित हो गई है। चारों ओर धुंध छाई हुई है। एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) सोमवार को भी 400 रहा। सुबह के समय धुंध के कारण वाहन चालकों को लाइटें जलानी पड़ीं।
विज्ञापन
----
मरीजों का फूल रहा दम
दिवाली के बाद से एक्यूआई बढ़ा हुआ है तथा स्मॉग छाया हुआ है। इससे दमा और सांस के मरीजों को परेशानी हो रही है। पीड़ित लोगों का दम फूल रहा है।
----
नगर पालिका और निकायों को कूड़ा न जलाने के निर्देश दिए जाएंगे। फिर भी कहीं कूड़ा जलता है तो संबंधितों की जिम्मेदारी तय करके कार्रवाई की जाएगी।
-रामजी मिश्र, एडीएम/प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय