{"_id":"6381deabee140b1313099e92","slug":"health-of-the-drug-mafia-deteriorated-while-being-presented-in-the-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बंगाल एसओजी की कस्टडी में बिगड़ी आगरा आये दवा व्यापारी की तबीयत, जिला अस्पताल में कराया भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बंगाल एसओजी की कस्टडी में बिगड़ी आगरा आये दवा व्यापारी की तबीयत, जिला अस्पताल में कराया भर्ती
Sat, 26 Nov 2022 03:08 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 26 Nov 2022 03:08 PM IST
सार
थाना कोतवाली में देर रात तक पूछताछ के बाद शनिवार सुबह उसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई।
विज्ञापन
आगरा दीवानी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में ड्रग माफिया के खेल का खुलासा करने के लिए पश्चिम बंगाल की एसओजी टीम ने बीते दिन कार्रवाई की। अपने साथ आगरा के दवा व्यापारी को लाई टीम ने फव्वार के दवा बाजार में छापा मारा। यहां से कई सारे सबूत एकत्र करने के बाद टीम ने दवा व्यापारी की रिमांड के लिए कोर्ट में पेश किया, यहां अचानक से उसकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद दवा व्यापारी को जिला अस्पताल ले जाया गया।
बता दें आज देवेंद्र आहूजा उर्फ चिंटू को एसओजी टीम पश्चिम बंगाल लेकर जाने की तैयारी कर रही थी। इसके लिए आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया था। बीते दिनों पश्चिम बंगाल के मालदा के कलिया चक थाना में पुलिस ने नशे के लिए दवाओं की कालाबाजारी करने वाले गिरोह के सदस्य पकड़े। टीम ने इनसे कोडीन युक्त कफ सिरप का जखीरा पकड़ा है। इनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपियों से पूछताछ में आगरा के फव्वारा स्थित जय राम जी की मेडिकल स्टोर के संचालक देवेंद्र आहूजा उर्फ चिंटू का नाम बताया। कहा कि ये कफ सिरप उससे ही खरीदे हैं। इस पर राज्य सरकार ने एसओजी बनाई और देर शाम आगरा पहुंची। यहां के पुलिस अधिकारियों को संज्ञान में लेकर फव्वारा स्थित इसके मेडिकल स्टोर पर पहुंचे, मौके पर चिंटू मिला और इसे गिरफ्तार कर लिया है। इसके फोन नंबर जब्त करते हुए पूछताछ कर रही है। शनिवार को ट्रांजिट रिमांड लेकर मालदा लेकर जाएंगे, जहां उसे मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा।

कर्मचारियों के मोबाइल किए जब्त
एसओजी ने जय राम जी की मेडिकल स्टोर पर छह कर्मचारी भी कार्य कर रहे थे। एसओजी की टीम ने इन कर्मचारियों के फोन नंबर जब्त कर लिए हैं। इनके नाम पता और अन्य जानकारी भी की है। आशंका है कि इनके फोन नंबर से नशे के लिए कफ सिरप की कालाबाजारी करने वाले अन्य लोगों की जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन