{"_id":"60940d288ebc3ecfc918a55a","slug":"health-news-oxygen-plant-cmo-kasganj-ganjdundwara-oxygen-plant-cmo-dr-anil-kumar-kasganj-news-agr4910046194","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंजडुंडवारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भी लगेगा ऑक्सीजन प्लांट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंजडुंडवारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भी लगेगा ऑक्सीजन प्लांट
विज्ञापन
कासगंज। जिले में कोरोना महामारी से निपटने के लिए संसाधन बढ़ाने पर प्रशासन का जोर है। अब गंजडुंडवारा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 30 बेड का कोविड अस्पताल बनाने की तैयारी की जा रही है। यहां ऑक्सीजन का प्लांट भी लगाया जाएगा और ऑक्सीजन प्लांट से पाइपलाइन के माध्यम से बेड पर भर्ती मरीजों को ऑक्सीजन मिल सकेगी। यह प्रस्ताव भी शासन को भेज दिया गया है।
डीएम सीपी सिंह ने सीएमओ डॉ. अनिल कुमार को इस संबंध में व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने चिकित्सालय के विद्युत कनेक्शन का भार बढ़वाने के लिए भी कहा है। गंजडुंडवारा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 35 किलोवाट का विद्युत कनेक्शन है। अब यह 75 किलोवाट तक कराया जाएगा। इस अस्पताल के संचालन से गंजडुंडवारा, पटियाली व इससे जुड़े इलाके के मरीजों को लाभ मिल सकेगा। क्योंकि इस इलाके में कोरोना के इलाज की कोई सुविधा उपलब्ध नहीं है। वैकल्पिक विद्युत व्यवस्था के लिए 50 केवीए का जेनरेटर भी स्थापित कराया जाएगा। ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना के लिए तैयारी शुरू की गई है।
गंजडुंडवारा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 30 बेड का कोविड हॉस्पिटल तैयार किया जा रहा है। इसके लिए ऑक्सीजन प्लांट भी स्थापित होगा। सभी व्यवस्थाएं शुरू कर दी गई हैं। शासन को प्रस्ताव भी भेज दिया है। ज्यादा से ज्यादा मरीजों को राहत मिल सके। इसे देखते हुए यह तैयारी की जा रही है। - सीपी सिंह, डीएम।