फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   health

हॉटस्पॉट की गलती में प्रसूता की जान पड़ी आफत में

Thu, 30 Apr 2020 09:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
health
30एमएनपी-14-जिला महिला अस्पताल में बाहर खड़े डॉक्टर व स्टाफ - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। मेडिकल कॉलेज में हॉटस्पॉट को लेकर हुई गलतफहमी से महिला की जान खतरे में पड़ गई। जिला महिला अस्पताल से रेफर की गई महिला को हॉटस्पॉट क्षेत्र की बताते हुए मेडिकल कॉलेज सैफई से वापस जिला महिला अस्पताल भेज दिया गया। यहां डॉक्टरों ने महिला की तो जान बचा ली, लेकिन उसके बच्चे की जान नहीं बचा सके। महिला ने मृत बच्चे को जन्म दिया।
विज्ञापन

कस्बा भोगांव के मोहल्ला प्रेम चिरैया निवासी सलमान खान ने पत्नी रीना बेगम को प्रसव के लिए 27 अप्रैल को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया था। महिला एक्लेम्पसिया बीमारी से पीड़ित थी, इसके चलते उसे सैफई रेफर कर दिया गया। सैफई में महिला के भोगांव क्षेत्र निवासी होने के कारण स्क्रीनिंग कराई गई। उपचार मुहैया कराने की जगह महिला को यह कहते हुए मैनपुरी के लिए वापस कर दिया कि भोगांव हॉटस्पॉट एरिया है, इसलिए इसे मैनपुरी में ही भर्ती कराया जाए। परिजन 28 अप्रैल को सुबह 7:50 बजे महिला को लेकर जिला महिला अस्पताल पहुंचे। यहां सीएमएस ने महिला की स्क्रीनिंग कराई, लेकिन किसी प्रकार के कोरोना से संबंधित लक्षण न मिलने पर महिला को भर्ती किया गया। 28 अप्रैल की शाम 4:15 बजे महिला ने एक मृत बच्चे को जन्म दिया। महिला के पति सलमान का कहना था कि यदि उसकी पत्नी को सैफई में भर्ती कराया गया होता तो बच्चे की जान बच सकती थी।
विज्ञापन

महिला अस्पताल में अफवाह से लोग परेशान
बृहस्पतिवार को महिला अस्पताल में भी महिला के कोरोना पॉजिटिव की अफवाह फैल गई। इससे कुछ कर्मचारी और तीमारदार बाहर आ गए। हालांकि जिला महिला अस्पताल प्रशासन ने अफवाह का खंडन किया और लोगों को भरोसा दिलाया कि कोरोना जैसा कोई मामला नहीं है। इसके बाद यहां स्थिति सामान्य हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला एक्लेम्पसिया नामक बीमारी से पीड़ित थी। इसके कारण उसके बच्चे की प्रसव से पहले ही मौत हो गई। महिला में कोरोना जैसा कोई लक्षण नहीं है। सैफई में भोगांव को हॉटस्पॉट माना गया है यह वहां की प्रणाली है। सीएमओ की रिपोर्ट के अनुसार भोगांव हॉटस्पॉट एरिया नहीं है।
डॉ. एके पचौरी, सीएमएस जिला महिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed