फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   health

जिला अस्पताल में पहुंचे 632 मरीज, 33 को कराया भर्ती

Wed, 11 Mar 2020 11:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
health
11एमएनपी-10-कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव इटौरा में मारपीट में घायल युवक की जांच कराती पुलिस - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। मौसम में बार-बार हो रहे बदलाव से लोग बीमार हो रहे हैं। जिला अस्पताल में बुधवार को मरीजों की भीड़ देखी गई। अस्पताल में 632 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। 33 मरीजों को भर्ती कराया गया। भोगांव के पड़ुआ निवासी एक महिला की क्षयरोग से पीड़ित होने पर मौत हो गई।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनो से मौसम में कभी गर्मी व कभी बादल छाने और रिमझिम बारिश होने से सर्दी का अहसास हो रहा है। जिससे अचानक जिले में खांसी, जुकाम, बुखार व कोल्ड डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़ चली है। बुधवार को जिला अस्पताल में सुबह से ही मरीजों की भीड़ रही। फिजीशियन डॉ. धर्मेंद्र कुमार के पास सर्वाधिक मरीज देखे गए। जिला अस्पताल में बुधवार को बुखार के 35, जुकाम के 90, खांसी से पीड़ित 17, कोल्ड डायरिया से पीड़ित 18, अस्थमा से पीड़ित 29 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। जबकि 33 मरीजों को गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से तीन मरीजों को मिनी पीजीआई सैफई के लिए रेफर किया गया। भोगांव थाना क्षेत्र के गांव पडुआ निवासी कमलेश कुमार की 35 वर्षीय पत्नी कुंती देवी के ब्रेन में गांठ थी। डॉक्टरों ने जांच में टीबी की गांठ बताया। बुधवार को हालत बिगड़ने पर परिवारीजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बचाव के उपाय
- अधिक तेल युक्त चीजों का सेवन न करें
- पापड़ और गोजा आदि खाने के तुरंत बाद पानी न पिएं
- रात के समय कूलर का प्रयोग ना करें
- मच्छरों से बचाव के लिए संसाधनों का प्रयोग करें
- जरा भी दिक्कत होने पर विशेषज्ञ डॉक्टरों से उपचार लें
ये बीमारियां हैं हावी
-जुकाम
-खांसी
-बुखार
-कोल्ड डायरिया
- अस्थमा
मौसम में बार-बार परिवर्तन हो रहा है। ऐसे में खान पान का विशेष ख्याल रखें। जरा भी दिक्कत होने पर तुरंतु विशेषज्ञ डॉक्टर से उपचार दिलाएं।
डॉ. एके पांडेय सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed