फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   health,Krimi day

कृमि मुक्ति दिवस पर बच्चों को खिलाई एल्बेंडाजोल

Thu, 29 Aug 2019 10:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
health,Krimi day
मैनपुरी। जिलेभर में गुरुवार को कृमि मुक्ति दिवस के तहत बच्चों को एल्बेंडाजोल खिलाई गई। खुद जिलाधिकारी ने अभियान की समीक्षा की।
विज्ञापन

राजकीय कन्या इंटर कॉलेज देवी रोड में सीएमओ डॉ. एके पांडेय ने छात्राओं को कृमि नाशक दवा खिलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि 30 अगस्त से चार सितंबर तक मॉप अप दिवस आयोजित किया जाएगा। डॉ. जीपी शुक्ला ने बताया कि कार्यक्रम में जनपद की 1839 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, 1677 आशाओं को लगाया गया है। जनपद के 2542 सरकारी, अर्द्ध सरकारी स्कूलों एवं 1598 प्राइवेट स्कूलों में एल्बेंडाजोल वितरित की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान 8,33,927 लाभार्थियों को एल्बेंडाजोल वितरित किए जाने का लक्ष्य रखा गया है।
इस अवसर पर प्रधानाचार्या सुमन यादव, रवींद्र सिंह गौर आदि लोग मौजूद रहे। प्राथमिक विद्यालय रठेरा पर प्रधानाध्यापक अंबुज यादव, कन्या प्राथमिक विद्यालय रठेरा पर प्रधानाध्यापिका रेखा यादव, प्राथमिक विद्यालय नगला हार द्वितीय में प्रधानाध्यापिका अर्चना सिंह, उच्च प्राथमिक विद्यालय रठेरा पर इंचार्ज प्रधानाध्यापिका किरन राठौर की देखरेख में बच्चों को एल्बेंडाजोल दवा खिलाई गई।
विज्ञापन

मैनपुरी। नगर के सेंट मेरीज स्कूल में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अंतर्गत विद्यालय के सभी बच्चों को कृमि संक्रमण से बचाने के लिए एल्बेंडाजोल कृमिनाशक दवा खिलाई गई। इस कार्यक्रम का आयोजन जिला स्वास्थ्य समिति के सौजन्य से किया गया। डिप्टी सीएमओ डॉ. डीके शुक्ला, प्रधानाचार्या मनोरमा दास, सपना चौहान, सोनाली पाल, शैरिल चंद्रा, श्रेयांश चतुर्वेदी ने कृमि से बचाव के संबंध में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed