{"_id":"5dc700de8ebc3e5b4d2e65e6","slug":"health-kasganj-news-agr414406547","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन नए रोगी अस्ताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन नए रोगी अस्ताल में भर्ती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेंगू के तीन और नए रोगी अस्पताल में भर्ती
नौ मरीजों के लिए सैंपल, डेंगू और वायरल बुखार पर नहीं लग सका अंकुश
संवाद न्यूज एजेंसी
कासगंज। जिले में स्वास्थ्य विभाग की लगातार कवायद के बाद भी डेंगू पर अभी तक पूरी तरह से अंकुश नहीं लग सका है। 16 दिन बीत जाने के बाद भी डेंगू के प्राथमिक लक्षणों से जुड़े मरीज सामने आ रहे हैं। 3 और नए रोगी अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। जबकि 9 मरीजों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।
ग्राम भैंसोरा में शुक्रवार को लिए गए सैंपल में तीन नए रोगियों में एनएस-1 की पुष्टि हो गई। इसके बाद इन मरीजों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। इसके अलावा गांव में शनिवार को भी बुखार पीड़ित मरीजों का चिकित्सकों ने इलाज किया। 9 मरीजों में डेंगू की संभावना को देखते हुए एनएस-1 कें सैंपल लिए गए। इन सैंपलों को जांच के लिए अस्पताल की लैब भेज दिया गया। पहले से जिला अस्पताल एवं स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती मरीजों की हालत में धीरे-धीरे सुधार आने लगा है। ऐसे मरीजों पर चिकित्सक लगातार नजर बनाए हुए हैं। चिकित्सकों की टीम उनकी देखभाल कर रही है।
जिले में वायरल बुखार, मलेरिया, डेंगू अब पूरी तरह से नियंत्रण में आ चुका है। जिन मरीजों में एनएएस-1 की पुष्टि हुई है उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
डॉ. प्रतिमा श्रीवास्तव सीएओ