फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   health, hospital

जच्चा-बच्चा की मौत के मामले में जांच शुरू

Tue, 07 Jan 2020 11:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
health, hospital
07एमएनपी-21-बेवर सीएचसी पर जांच करते एसीएमओ डॉ. जीपी शुक्ला - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। सीएचसी बेवर से लौटाने के बाद भैंसरोली निवासी जच्चा बच्चा की मौत के मामले में जांच शुरू हो गई है। सीएमओ के आदेश पर मंगलवार को एसीएमओ और डिप्टी सीएमओ बेवर पहुंचे। यहां चिकित्साधिकारी व अन्य स्टाफ से जानकारी ली।
विज्ञापन

रविवार की दोपहर भैंसरोली निवासी गर्भवती मीरा देवी पत्नी रामरतन कठेरिया को प्रसव वेदना होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेवर ले जाया गया था। परिजनों का आरोप था कि यहां जब उसे भर्ती नहीं किया गया तो वे वापस लौट गए। रात में महिला ने बच्चे को जन्म दिया। जन्म के बाद ही बच्चे की मौत हो गई तो वहीं महिला ने सोमवार की सुबह दम तोड़ दिया। इस मामले में अस्पताल प्रशासन की लापरवाही जानने के लिए सीएमओ डॉ. एके पांडेय ने एसीएमओ डॉ. जीपी शुक्ला और डिप्टी सीएमओ डॉ. संजीव राव बहादुर को जांच सौंपी है। बुधवार को दोनों अधिकारी सीएचसी बेवर पर पहुंचे। उन्होंने चिकित्साधिकारी डॉ. स्नेहिल त्रिपाठी और स्टाफ से पूछताछ की। लगभग दो घंटे तक दोनों अधिकारी पूछताछ के बाद वापस लौट गए।
विज्ञापन

परिजनों से भी होगी पूछताछ
घटना के मामले में जांच शुरू हो गई है। सबसे पहले स्वास्थ्य कर्मचारियों से बयान लिए जाएंगे। इसके बाद पूरे घटनाक्रम के बारे में परिजनों से भी जानकारी जुटाई जाएगी। क्योंकि ये जानना बहुत जरूरी है कि आखिर परिजन गर्भवती महिला को अपने घर क्यों ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

भैंसरोली में जच्चा-बच्चा की मौत के मामले में एसीएमओ और डिप्टी सीएमओ जांच सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. एके पांडेय, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed