{"_id":"635d3100c2a21b7a012ebee1","slug":"health-department-will-issue-notice-to-64-hospitals-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra: स्वास्थ्य विभाग के सर्वे में 64 अस्पतालों में पाई गईं कमियां, कल से होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: स्वास्थ्य विभाग के सर्वे में 64 अस्पतालों में पाई गईं कमियां, कल से होगी कार्रवाई
Sun, 30 Oct 2022 04:59 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 30 Oct 2022 04:59 AM IST
सार
स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभियान चलाकर 50 से कम बेड वाले करीब 364 अस्पतालों का सर्वे कराया गया है। निर्धारित फार्मेट पर 23 बिदुओं पर अस्पतालों से जुड़ी जानकारी जुटाई गई। 64 अस्पताल में कमियां मिली हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
आगरा में अस्पतालों का सर्वे कराने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अब कार्रवाई किए जाने की तैयारी कर ली है। जिन अस्पतालों में कमियां पाई गई हैं, उनको सोमवार से नोटिस जारी किए जाएंगे। पहले चरण में 64 अस्पतालों को नोटिस दिए जाएंगे। वहीं, बिना पंजीकरण के संचालित अस्पतालों का संचालन बंद भी कराया जाएगा।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभियान चलाकर 50 से कम बेड वाले करीब 364 अस्पतालों का सर्वे कराया गया है। निर्धारित फार्मेट पर 23 बिदुओं पर अस्पतालों से जुड़ी जानकारी जुटाई गई। सर्वे करने वाले अधिकारी और अस्पताल के संचालक का सर्वे रिपोर्ट पर संयुक्त हस्ताक्षर भी लिया गया है।
विज्ञापन
सर्वे के आधार पर जारी हुए नोटिस
सर्वे रिपोर्ट के आधार पर ही अस्पतालों को नोटिस जारी कर कार्रवाई की जाएगी। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि 21 ऐसे अस्पतालों को नोटिस दिए जा रहे है, जिनमें सर्वे के दौरान बायो मेडिकल वेस्ट का निस्तारण ठीक नहीं पाया गया है। वहीं, आठ अस्पताल ऐसे हैं, जिनमें आग बुझाने के इंतजाम ठीक नहीं मिले।
विज्ञापन
बेसमेंट में स्वास्थ्य सेवाएं चलाने वाले 35 अस्पतालों को नोटिस जारी किया जाएगा। इन अस्पतालों में बेसमेंट मरीज भर्ती पाए गए। आईसीयू तक बेसमेंट में बनाया गया है। कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा जाएगा। उसके बाद कार्रवाई की जाएगी। कुछ अस्पताल ऐसे भी पाए गए, जिनका पंजीकरण नहीं है। इनको बंद कराया जाएगा।