फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Health Department team sealed KMD Medical Care Center Hospital in Agra

Agra: बिना लाइसेंस एक साल से चल रहा अस्पताल सील,  दूसरी जगह शिफ्ट कराए गए मरीज

Thu, 16 Jun 2022 09:44 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 16 Jun 2022 09:44 PM IST
सार

टेढ़ी बगिया क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की। एक वर्ष पहले लाइसेंस की समय सीमा खत्म होने के बाद भी चल रहे अस्पताल को सील कर दिया गया। इस अस्पताल में जिन मरीजों की इलाज चल रहा था, उन्हें दूसरे अस्पताल में शिफ्ट कराया गया।
 

विज्ञापन
Health Department team sealed KMD Medical Care Center Hospital in Agra
केएमडी मेडिकल केयर सेंटर में जांच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को टेढ़ी बगिया स्थित केएमडी मेडिकल केयर सेंटर में छापा मारा। बिना लाइसेंस अवैध तरीके से अस्पताल संचालित किया जा रहा था। टीम ने उसे सील कर दिया। दो मरीज भर्ती थे, उनको दूसरी जगह शिफ्ट कराया गया। नोटिस देकर एक हफ्ते के अंदर लाइसेंस मांगा गया है।

विज्ञापन


एसीएमओ डॉ. वीरेंद्र ने बताया कि अस्पताल में भ्रूण लिंग की जांच होने की शिकायत पर विभाग की टीम ने छापा मारा। अस्पताल में कोई पैरामेडिकल स्टाफ नहीं मिला। डॉ. कैलाश मंगल मरीज देख रहे थे। उनके चेंबर में चार-पांच मरीज बैठे थे। डॉक्टर से अस्पताल का लाइसेंस मांगा गया, उन्होंने जो लाइसेंस दिखाया, उसकी समय सीमा एक वर्ष पहले समाप्त हो गई थी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अंदर जाकर देखा तो एक वार्ड में चार बेड पड़े थे, दो मरीज भर्ती थे। एक 70 वर्ष की वृद्धा और दूसरा 27 वर्ष का मरीज भर्ती था। दोनों को ड्रिप चढ़ रही थी। डायरिया बताकर मरीजों का इलाज किया जा रहा था।
विज्ञापन


टीम को अस्पताल का ऑपरेशन थियेटर (ओटी) बंद मिला। उसको खुलवाया तो अंदर ओटी टेबल और ऑपरेशन करने वाले उपकरण मिले। साफ-सफाई नहीं थी। टीम अस्पताल की दूसरी मंजिल पर पहुंची, वहां दो कमरों में चार-चार बेड लगे थे। उन पर धूल थी, पूछने पर डॉक्टर ने बताया कि कमरे बंद रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल की बजाय क्लीनिक का लाइसेंस

एसीएमओ डॉ. वीरेंद्र भारती ने बताया कि डॉक्टर ने जो लाइसेंस दिखाया उसकी समय सीमा 30 अप्रैल 2021 को खत्म हो चुकी थी। नवीनीकरण नहीं कराया था। लाइसेंस भी अस्पताल की बजाय क्लीनिक का था। वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। दो कर्मचारी मिले। एक महिला व एक पुरुष थे। स्टाफ प्रशिक्षित नहीं था। मरीजों को दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट कराते हुए ओटी, वार्ड, डॉक्टर का चेंबर समेत अस्पताल सील कर दिया गया। नोटिस देकर सात दिन के अंदर अस्पताल के लाइसेंस और पैरामेडिकल स्टाफ के संबंध में जानकारी मांगी गई है।  


14 को सील हुआ था रॉयल हॉस्पिटल

ट्रांसयमुना कॉलोनी में बिना लाइसेंस के संचालित हो रहे रॉयल हॉस्पिटल को स्वास्थ्य विभाग ने 14 जून को सील किया था। अस्पताल में भर्ती चार मरीजों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया था। भ्रूण का वीडियो वायरल होने के बाद छापा मारा गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed