{"_id":"6033db9b8ebc3ee96f778580","slug":"health-department-sealed-illegal-hospital-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: आठवीं पास झोलाछाप चला रहा था अस्पताल, स्वास्थ्य विभाग ने किया सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: आठवीं पास झोलाछाप चला रहा था अस्पताल, स्वास्थ्य विभाग ने किया सील
Tue, 23 Feb 2021 01:01 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 23 Feb 2021 01:01 AM IST
सार
- स्वास्थ्य विभाग ने की कार्रवाई, भर्ती मिले आठ मरीज रेफर किए
- दो अन्य अस्पतालों में मरीज भर्ती पर रोक, संचालकों को नोटिस
विज्ञापन
इसी अस्पताल को किया गया सील
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में स्वास्थ्य विभाग ने शहीद नगर स्थित लाइफ केयर हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर को सील कर दिया है। इसे आठवीं पास झोलाछाप चला रहा था। सोमवार को दो जगह और कार्रवाई की गई। अनियमितताओं पर पुष्पानुज नर्सिंग होम और एसएस परामर्श केंद्र में मरीज भर्ती पर रोक लगाते हुए नोटिस दिया है यहां के मरीजों को अन्य अस्पतालों में शिफ्ट कर दिया है।
विज्ञापन
नोडल अधिकारी डॉ. नंदन सिंह ने बताया कि लाइफ केयर हॉस्पिटल में छापा मारा तो यहां पर संचालक राशिद खान मिला। वह अस्पताल का पंजीकरण, चिकित्सकों-नर्सिंग स्टाफ के पैनल की सूची नहीं दिखा पाया। खुद की योग्यता कभी हाईस्कूल फेल और कभी आठवीं पास बता रहा था।
विज्ञापन
अस्पताल में 10 बेड थे, जिसमें से आठ भरे हुए थे। इनमें दो साल का बच्चा, तीन महिलाएं और बाकी के पुरुष मरीज थे। एक प्रसूता थी, दो पेट रोग के बाकी के बुखार समेत अन्य परेशानी के मरीज थे। ओटी में गंदगी पसरी हुई थी, उपकरणों पर धूल जमी हुई थी।
विज्ञापन
आयुष हॉस्पिटल में एलोपैथी से चल रहा था इलाज
आयुष हॉस्पिटल में एलोपैथी से इलाज चल रहा था। शमसाबाद कहरई में पुष्पानुज नर्सिंग होम नाम से इस हॉस्पिटल में आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. अनुज जैन मिले। अस्पताल क्षेत्रीय आयुर्वेद अधिकारी के यहां पंजीकृत था, लेकिन यहां भर्ती दोनों मरीजों का इलाज एलोपैथी से हो रहा था। इनको ड्रिप चढ़ाई जा रही थी। नर्सिंग होम में बायोमेडिकल वेस्ट बिखरा हुआ था। यहां मरीज भर्ती पर रोक लगा दी है।
क्लीनिक के पंजीकरण पर चलता मिला अस्पताल
शमसाबाद रोड पर एसएस परामर्श केंद्र पर टीम पहुंची तो यहां पांच मरीज भर्ती मिले। पंजीकरण देखा तो यह क्लीनिक के नाम से था। संचालिका डॉ. अनीता शर्मा को नोटिस देकर अस्पताल न चलाकर क्लीनिक संचालित करने की हिदायत दी।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।