{"_id":"617c16a21bc3ac6d7363d7af","slug":"health-department-issued-alert-in-agra-after-zika-virus-found-in-air-force-warrant-officer-at-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीका वायरस का खतरा: ताजमहल पर होगी पर्यटकों की स्क्रीनिंग, कानपुर में संक्रमण मिलने पर आगरा में अलर्ट, हेल्पलाइन नंबर जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीका वायरस का खतरा: ताजमहल पर होगी पर्यटकों की स्क्रीनिंग, कानपुर में संक्रमण मिलने पर आगरा में अलर्ट, हेल्पलाइन नंबर जारी
Sat, 30 Oct 2021 12:21 AM IST
Abhishek Saxena
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 30 Oct 2021 12:21 AM IST
सार
स्वास्थ्य विभाग ने रैपिड रिस्पांस टीम बनाई और हेल्प लाइन नंबर भी जारी किया है। विभाग का कहना है कि ताजमहल पर स्क्रीनिंग की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
कानपुर में वायुसेना के वारंट ऑफिसर में जीका वायरस मिलने के बाद ताजनगरी में स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया है। हेल्प लाइन नंबर जारी करने के साथ रैपिड रिस्पांस टीम बना दी गई है। ताजमहल पर विशेष स्क्रीनिंग भी कराई जाएगी।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि कानपुर में सैन्य अफसर में जीका वायरस की पुष्टि होने के बाद आगरा में एहतियातन तैयारियां की गई हैं। अगर कोई दूसरे शहर से यात्रा करके लौटा है या उनके रिश्तेदार आए हैं। उनको तेज बुखार, मांसपेशियों में दर्द है तो वह हेल्प लाइन नंबर पर इसकी जानकारी जरूर दें। रैपिड रिस्पांस टीम उनकी स्क्रीनिंग कराते हुए नमूना लेकर जांच भी कराएगी। यह बीमारी संक्रमित एडीज मच्छर के काटने से होती है। दो से सात दिन में लक्षण उभरने लगते हैं।
विज्ञापन
ये हैं लक्षण
- तेज बुखार, शरीर पर लाल दाने।
- मांसपेशियों में दर्द, सिर में दर्द।
- जोड़ों में दर्द होना, कॉनिया में दर्द।
इन नंबरों पर दें जानकारी:
0562-2600412
0562-2600508
9458569043
आगरा में कृषि विभाग का छापा: नकली खाद फैक्टरी पकड़ने के बाद हुआ चौंकाने वाला खुलासा, डिटरजेंट-सोडा से बना रहे थे खाद
विज्ञापन