फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Health camp organized by Amar Ujala Foundation at Nagla Haveli in Agra

Agra : अमर उजाला फाउंडेशन के स्वास्थ्य शिविर में 158 मरीजों की हुई जांच, दवाएं भी मिलीं निशुल्क

Wed, 27 Jul 2022 07:05 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 27 Jul 2022 07:05 PM IST
सार

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से नगला हवेली में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया, जिसमें चर्म रोग, पेट रोग, स्त्री रोग और घुटनों में दर्द के सबसे ज्यादा मरीज आए। सभी का निशुल्क चेकअप किया गया। 

विज्ञापन
Health camp organized by Amar Ujala Foundation at Nagla Haveli in Agra
स्वास्थ्य शिविर में मरीजों की जांच करतीं चिकित्सक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से नगला हवेली स्थित धर्मशाला में बुधवार को लगाए गए आयुर्वेद चिकित्सा के निशुल्क शिविर में 158 मरीज लाभान्वित हुए। इसमें चर्म रोग, पेट रोग, स्त्री रोग और घुटनों में दर्द के सबसे ज्यादा मरीज रहे। इनको परामर्श देने के साथ दवाएं भी निशुल्क दी गईं। 

विज्ञापन


आयुष विभाग के डॉ. लोकेंद्र प्रताप सिंह और डॉ. नरिमा सिंह ने मरीजों को परामर्श दिया। बुजुर्गों को घुटने-मांसपेशियों में दर्द, अपच की परेशानी मिली। इसके 62 मरीज आए। खुजली, चकत्ते, फंगल और बाल गिरने के सबसे ज्यादा 98 मरीजों को दिक्कत मिली। दवा देने के साथ साफ-सफाई के लिए भी चिकित्सकों ने जागरूक किया। 
विज्ञापन


पेट में दर्द, उल्टी, दस्त और अपच की परेशानी के सभी उम्र के मरीज रहे। योग प्रशिक्षक योगेंद्र शर्मा और चारुल राठौर ने लोगों को स्वस्थ रहने के लिए योग के आसान बताए। फॉलोअप में इन मरीजों को लेडी लायल स्थित आयुर्वेद अस्पताल में आने को कहा है। शिविर में आरती गुप्ता, राकेश कुमार, नरेश चंद्र, सौरभ चौधरी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

ये बोले मरीज 

नगला हवेली के शैलेंद्र सिंह ने कहा कि डॉक्टरों ने मर्ज सुनी और दवाएं भी मिली, जिससे मरीजों को बड़ी सुविधा मिली। फाउंडेशन का जरूरतमंद मरीजों के लिए निशुल्क शिविर बेहद कारगर है। राजवीर देवी ने कहा कि घुटने में दर्द रहता है, शिविर की जानकारी हुई तो दवा लेने आई। डॉक्टर ने देखा फिर पैरों की योग प्रशिक्षक ने व्यायाम भी बताए हैं। 10 दिन की दवा दी है। 

इटौरा के महावीर सिंह ने कहा कि अमर उजाला में कैंप की खबर पढ़ी तो डॉक्टर को दिखाने आया। यहां पेट रोग और दर्द की दवा मिली है। दूसरी बार दिखाने के लिए लेडी लायल का पर्चा दिया है।  नगला हवेली की मंजू देवी ने कहा कि बहू और खुद को महिला डॉक्टर को दिखाया। उन्होंने मर्ज सुनकर दवाएं लिखी हैं। सभी दवाएं कैंप में निशुल्क मिल गईं। घर के पास ही इलाज मिलने से सुविधा हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed