{"_id":"5d2b31e78ebc3e6d2278292d","slug":"health-agra-news-agr3960189129","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं थम रहीं बीमारी, 27 मरीज कराए गए भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं थम रहीं बीमारी, 27 मरीज कराए गए भर्ती
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती मरीज
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। जिले में संक्रामक बीमारियों का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। डायरिया के साथ ही बुखार के मरीजों की संख्या भी बढ़ चली है। जिला अस्पताल में ओपीडी का अवकाश होने के बाद भी इमरजेंसी में 27 मरीजों को बुखार, डायरिया आदि से पीड़ित होने पर भर्ती कराया गया।
जिले में संक्रामक रोग हावी हैं। डायरिया के साथ ही बुखार के मरीज भी बढ़ चले हैं। गांव-गांव बुखार और डायरिया के मरीज देखे जा रहे हैं। जिले में पिछले 15 दिन में आठ मरीजों की बुखार व डायरिया की चपेट में आने से मौत हो चुकी है। वहीं 600 से अधिक मरीजों को भर्ती कराया गया है।
रविवार को ओपीडी का अवकाश था। इसके बाद भी जिला अस्पताल की इमरजेंसी में मरीजों की भीड़ देखी गई। यहां बुखार, पेटदर्द और डायरिया से पीड़ित 27 मरीज गंभीर हालत में भर्ती कराया गए। जबकि चार मरीजों को गंभीर हालत देखते हुए मिनी पीजीआई सैफई के लिए रेफर किया गया।
विज्ञापन
सुरक्षा के लिए होम गार्ड तैनात
जिला अस्पताल की इमरजेंसी में डॉक्टरों के साथ आए दिन होने वाली मारपीट व अभद्रता को देखते हुए जिला प्रशासन ने दो होमगार्ड इमरजेंसी में तैनात कर दिए हैं। डॉक्टरों ने बिना सुरक्षा के उपचार देने में असमर्थता जताई थी।