{"_id":"692a0e873fbcd4534608cb02","slug":"head-constable-of-adg-zone-office-duped-of-rs-3-lakh-agra-news-c-25-1-agr1034-927489-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: एडीजी जोन कार्यालय में तैनात हेड कांस्टेबल से ही धोखाधड़ी, 50 फीसदी छूट का झांसा देकर तीन लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: एडीजी जोन कार्यालय में तैनात हेड कांस्टेबल से ही धोखाधड़ी, 50 फीसदी छूट का झांसा देकर तीन लाख ठगे
Sat, 29 Nov 2025 02:35 AM IST
आगरा ब्यूरो
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 02:35 AM IST
सार
अपर पुलिस महानिदेशक कार्यालय में तैनात थोड़े से लालच में धोखाधड़ी का शिकार हो गए। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
सिपाही सांकेतिक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के ताजगंज थाना क्षेत्र में अपर पुलिस महानिदेशक कार्यालय के हेड कांस्टेबल चरन सिंह से 3 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोप है कि उन्हें ई-कामर्स कंपनी अमेजन और स्नैपडील से 50 फीसदी छूट पर सामान दिलाने का झांसा दिया गया। रुपये लेने के बाद सामान डिलीवर नहीं किया। पीड़ित ने डीसीपी सिटी से शिकायत की थी।
हेड कांस्टेबल चरन सिंह ने बताया कि वह वीआईपी प्रोटोकाॅल का कार्य देखते हैं। इससे होटलों में आना-जाना लगा रहता है। इसी दाैरान ताजगंज स्थित द हास्टलर्स होटल के मैनेजर रजत तिवारी से संपर्क हुआ। उनके माध्यम से जोधपुर (राजस्थान) के अंकित राॅयल से मुलाकात हुई। वह वर्तमान में जयपुर में रह रहे हैं। छह महीने से द हास्टलर्स होटल में रह रहे थे। कुछ दिन बाद रजत की शादी थी। इसमें भी अंकित से जान-पहचान हो गई।
वह किसी काम से दिल्ली गए थे, तब अंकित ने फोन किया। उसने अपने गाजियाबाद स्थित विंडसर अपार्टमेंट के फ्लैट में बुला लिया। वह उसके फ्लैट में 6 से 7 दिन रुके। तब उसने खुद को रिलायंस कंपनी में रिटेल में सहायक मैनेजर बताया। कहा कि वह अमेजन और स्नैपडील से प्रत्येक सामान पर 50 फीसदी छूट करा देगा। इस पर सामान खरीदारी के लिए अंकित के खाते में रुपये भेज दिए। उसने सामान की डिलीवरी कुछ दिन बाद घर के पते पर होने के बारे में बताया। मगर एक महीने बाद भी सामान नहीं आया।
विज्ञापन
जब उन्होंने अंकित को फोन किया तो वो हर बार कोई न कोई बहाना बना देता था। जब वो उसके घर गए तो पता चला कि फ्लैट किराये पर था। इस बारे फोन करके पूछने पर अंकित ने बताया कि उसके पास कोई सामान नहीं है। बाद में उसने दो चेक दिए जो बैंक में लगाने पर बाउंस हो गए। 4 अगस्त को फोन से बात करने पर जान से मारने की धमकी दी। इस पर उन्होंने डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास से शिकायत की। इसके बाद ताजगंज थाने में बृहस्पतिवार को प्राथमिकी दर्ज की गई। डीसीपी सिटी ने बताया कि मामले में साक्ष्य संकलन कर कार्रवाई की जाएगी।