{"_id":"6157f6028ebc3e627031c977","slug":"head-constable-found-hanging-in-the-residence-of-the-police-station-in-etah","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एटा: सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला हेड मुहर्रिर का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटा: सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला हेड मुहर्रिर का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
Sat, 02 Oct 2021 11:32 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, एटा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 02 Oct 2021 11:32 AM IST
सार
एटा के थाना जलेसर परिसर में बने आवास में एक सिपाही का शव फंदे से लटका मिला है। पुलिस के अनुसार सिपाही ने आत्महत्या की है। जबकि परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
एटा: मौके पर पुलिस अधिकारी व फोर्स
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एटा के थाना जलेसर में तैनात हेड मुहर्रिर का शव शनिवार सुबह करीब नौ बजे सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला। मृतक के पुत्र ने हत्या का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि पिता को अधिकारी परेशान कर रहे थे। हालांकि एसएसपी के अनुसार हेड मुहर्रिर ने आत्महत्या की है।
जिला अलीगढ़ थाना छर्रा क्षेत्र के गांव हमीरपुर निवासी राजवीर सिंह (59) पुत्र नेमसिंह जलेसर थाने में 17 अक्तूबर 2017 से बतौर हेड मुहर्रिर कार्यरत थे। शनिवार सुबह उनका शव सरकारी आवास में लटका मिला। घटना के बाद एसएसपी उदय शंकर सिंह और सीओ जलेसर इरफान नासिर खान ने मुआयना किया।
मृतक के पुत्र रोहित ने बताया कि पिता तीन दिन की छुट्टी के बाद 28 सितंबर को घर से आए थे। किसी भी तरह का तनाव नहीं था। शनिवार सुबह नौ बजे अचानक पिता के फांसी लगाने की सूचना दी गई। तब पुलिस से कहा था कि शव नीचे मत उतारना, इसके बावजूद भी शव को उतारकर नीचे रख लिया गया।

मृतक के बेटे ने लगाया यह आरोप
रोहित का आरोप है कि थाने में तैनात रहे तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक अतुल गौतम से छुट्टी को लेकर विवाद हुआ था। पिता 10 दिन की छुट्टी लेना चाहते थे जबकि तीन दिन की छुट्टी दी गई। मां कमलेश देवी ने अतुल गौतम से कहा था कि अगर छुट्टी नहीं दी तो डीआईजी के सामने पेश होगी। रोहित ने आरोप लगाया कि विभागीय लोगों ने ही पिता की हत्या कराई है।
एसएसपी उदय शंकर सिंह ने कहा कि हेड मुहर्रिर ने थाना परिसर में बने सरकारी आवास में फांसी लगाकर आत्महत्या की है। शव का पोस्टमार्टम कराकर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। परिजन हत्या होने की शिकायत लिखित में देते हैं, तो जांच कराई जाएगी।