फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   hazrat ali, yom e paidaish celebration

हजरत अली ने मानव सेवा के लिए किए सराहनीय कार्य

Wed, 16 Feb 2022 11:02 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 11:02 PM IST
विज्ञापन
hazrat ali, yom e paidaish celebration
भरगैन। पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब के दामाद हजरत अली की यौम-ए-पैदाइश (जयंती) अकीदत के साथ मनाई गई। जयंती के मौके पर हर तरफ खुशी का माहौल छाया रहा। जगह-जगह महफिल मिलाद कार्यक्रम आयोजित किए गए। अकीदतमंदों ने भरगैन स्थित दरगाह पर चादर चढ़ाकर विश्व शांति के लिए दुआ मांगी।
विज्ञापन

मुहल्ला भीकन थोक स्थित अवर भरगैन कार्यालय पर हजरत अली के नाम की फातिहा ख्वानी हुई। जिक्र-ए-पाक का आयोजन भी किया गया। समाजसेवी रिहान खान ने इस मौके पर कहा कि हजरत अली इस्लाम धर्म के अंतिम पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब के दामाद हैं, जिन्होंने मानव सेवा के लिए तमाम सराहनीय कार्य किए। हजरत अली ने इस्लाम को घर-घर तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया। शिक्षाविद्, वैज्ञानिक, योद्धा व प्रशासक सभी गुण उनके अंदर विद्यमान थे। उनके दौर-ए-हुकूमत में कोई भी भूखा नहीं सोता था। हजरत अली की पैदाइश पर जिलेभर में विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। कहीं भूखों के लिए लंगर का इंतजाम किया गया, तो कहीं सबील लगाकर राहगीरों की प्यास बुझाई गई। घरों में भी हजरत अली के नाम की फातिहा ख़्वानी हुई। मिलाद कार्यक्रम में हजरत अली की शान में कसीदे पढ़े गए। हजरत अली की जयंती पर प्रशासन ने विशेष सफाई कराई। इस दौरान खालिद, अरबाज, कल्लू, भूरे खान, हुसैन आलम खान, निसा, इंतियाज, इमरान, अमान आदि की मौजूदगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed