{"_id":"6399b647eab30435724befba","slug":"hawker-daughter-became-marketing-inspector-know-pooja-gupta-success-story","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: फेरी लगाने वाले की बेटी बनी मार्केटिंग इंस्पेक्टर, इस तरह हासिल किया मुकाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: फेरी लगाने वाले की बेटी बनी मार्केटिंग इंस्पेक्टर, इस तरह हासिल किया मुकाम
Wed, 14 Dec 2022 05:10 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 14 Dec 2022 05:10 PM IST
सार
पूजा गुप्ता के पिता साइकिल पर गांव-गांव जाकर कॉस्मेटिक का सामान बेचते हैं। उनकी मां की बचपन में ही मृत्यु हो गई थी, तब से उनका लालन-पालन पिता ने ही किया है।
विज्ञापन
पूजा गुप्ता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एटा के निधौली कलां क्षेत्र में साइकिल से गांव-गांव फेरी लगाने वाले की बेटी मार्केटिंग इंस्पेक्टर बनी है। पिता का कहना है कि बेटी ने उनका सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है।
महेंद्र गुप्ता की पुत्री पूजा गुप्ता ने उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में सफलता हासिल कर यह पद प्राप्त किया है। महेंद्र साइकिल से गांवों में जाकर कॉस्मेटिक के सामान की बिक्री कर घर चलाते हैं। पूजा की मां की बचपन में ही मृत्यु हो गई थी। तबसे पिता ने ही मां की जिम्मेदारी भी निभाई। 2016 में स्थानीय आरबी कन्या इंटर कॉलेज से हाईस्कूल, डॉ. जाकिर हुसैन इस्लामिया इंटर कॉलेज से इंटर और फैयाज हुसैन डिग्री कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की। इसके बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए चार साल पहले आगरा चली गई।
पूजा ने बताया कि पिता के विश्वास और अपनी मेहनत से यह मुकाम मिला है। हालांकि इससे पूरी तरह संतुष्ट नहीं हूं। अभी और आगे जाने का लक्ष्य है।