फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Have a safe journey by following the traffic rules

Agra News: यातायात के नियमों का पालन कर सुरक्षित यात्रा करें

Mon, 31 Jul 2023 04:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 31 Jul 2023 04:56 PM IST
विज्ञापन
Have a safe journey by following the traffic rules
यातायात के नियमों का पालन कर सुरक्षित यात्रा करें
विज्ञापन


डॉ. भीमराव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में हुआ सड़क सुरक्षा कार्यक्रम

संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। डॉ. भीमराव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय औडन्य पडरिया में सोमवार को सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के अंतर्गत गोष्ठी आयोजित हुई। मुख्य अतिथि संजय कुमार वर्मा सीओ यातायात मैनपुरी रहे। सीओ ने कहा कि यातायात के नियमों का पालन कर सुरक्षित यात्रा करें।

उन्होंने कहा कि यातायात संकेतक के विषय में जानें एवं उसका पालन करें। दुर्घटनाओं से बचें, जागरूक रहें। सड़क पर लगे चिन्हों को सबसे पहले देखें, उसके निर्देशानुसार पालन करें। संचेतक विशेष तौर पर सावधान करने के लिए सूचित करता है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को रेलवे क्रॉसिंग, जेबरा क्रॉसिंग, चौराहा, ट्रैफिक लाइट, सिग्नल, लाल रंग, हरे रंग, पीला रंग इसके विभिन्न नियमों के विषय में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीट बेल्ट का प्रयोग जरूर करें। ओवरटेक से बचें, गलत दिशा में गाड़ी नहीं चलाएं, गाड़ी चलाते समय फोन पर बात ना करें, नशे की हालत में गाड़ी नहीं चलाएं।
विज्ञापन


उन्होंने डिबेट एवं प्रश्नोत्तरी के माध्यम से छात्र-छात्राओं और स्वयंसेवकों के प्रश्नों का विस्तार पूर्वक निदान किया। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने छात्र-छात्राओं एवं एनएसएस के स्वयंसेवकों महाविद्यालय स्टाफ के सदस्यों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह, प्रमोद कुमार, जय प्रकाश यादव, डॉ. अजय प्रताप सिंह, जितेंद्र पाठक , जगजीवन राम आदि का सराहनीय सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed