{"_id":"5e7603df8ebc3e6fa2574dd6","slug":"havan-in-the-ashrams-of-vrindavan-vrindavan-news-agr434842593","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना : वृंदावन के आश्रमों में हुए हवन, गूंजे मंत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना : वृंदावन के आश्रमों में हुए हवन, गूंजे मंत्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। कोरोना वायरस के तेजी से फैल रहे खतरनाक संक्रमण से बचने के लिए वृंदावन के आश्रमों और मंदिर में हवन यज्ञ तथा अन्य धार्मिक आयोजन किए जा रहे हैं। साधु-संतों ने लोगों से कहा है कि वह स्वच्छता पर ध्यान दें और हवन आदि भी करें।
ब्राह्मण महासभा वृंदावन द्वारा महामारी कोरोना को लेकर दाऊजी वाली बगीची में पंडित बांके बिहारी शास्त्री के निर्देशन में मां गायत्री के यज्ञ का आयोजन किया गया। इसमें कोरोना को खत्म करने की लिए प्रार्थना की गई। सुरेश चंद शर्मा, महेश भारद्वाज, पं. जगदीश नीलम, राजेश पंडित, रामनारायण ब्रजवासी आदि मौजूद थे। महामंडलेश्वर स्वामी रामदेवानंद सरस्वती, कार्ष्णि नागेंद्र प्रताप, नवल गिरी महाराज, स्वामी जयराम दास, वागीश महाराज, आचार्य राम विलास चतुर्वेदी, अतुल कृष्ण गोस्वामी ने लोगों से रविवार को एक ही स्थान पर रहने की अपील करते हुए उम्मीद की है कि लोग वातावरण को शुद्ध करने के लिए हवन आदि भी करेंगे। कोरोना वायरस से बचने के लिए हवन आचार्य देवमुरारी बापू के सानिध्य में भी किया गया।
व्यापारियों ने की घरों में रहने की अपील
नगर उद्योग व्यापार मंडल वृंदावन ने बैठक कर कोरोना वायरस से बचने के लिए नगर की समस्त जनता को 22 मार्च को घरों में ही रहकर बचाव करने की अपील की। बैठक में नगर अध्यक्ष हरिओम अग्रवाल, अमित गौतम, मदन लाल धाकड़, दाऊदयाल अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, कालीचरण, लवेश, सत्यनारायण शर्मा, महेश गौतम आदि मौजूद थे।