फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Hathras Rape Case News in Hindi: Police Alert on Rahul Gandhi Coming to Hathras

Hathras Case: दिल्ली से राहुल-प्रियंका के आने की सूचना पर पुलिस अलर्ट, एक्सप्रेसवे पर फोर्स तैनात

Thu, 01 Oct 2020 11:58 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 01 Oct 2020 11:58 AM IST
विज्ञापन
Hathras Rape Case News in Hindi: Police Alert on Rahul Gandhi Coming to Hathras
मांट टोल पर तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला

Hathras Rape Case: हाथरस कांड को लेकर देशभर में उबाल है। कांग्रेस समेत विपक्षी दल इस घटना को लेकर प्रदेश सरकार पर सवाल उड़े कर रहे हैं। बुधवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पीड़िता के पिता से फोन पर बात की। गुरुवार को राहुल और प्रियंका गांधी पीड़िता के परिवार से मिलने के लिए हाथरस जा सकते हैं।

विज्ञापन


इसकी सूचना मिलते ही मथुरा पुलिस भी अलर्ट है। माना जा रहा है कि राहुल और प्रियंका गांधी यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते हाथरस जा सकते हैं। इसके चलते यमुना एक्सप्रेसवे के मांट टोल प्लाजा पर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। मांट टोल पर हर वाहन को चेकिंग के बाद जाने दिया जा रहा है। 
विज्ञापन



संबंधित खबर- हाथरस कांड: पीड़ित परिवार से मिलने जाएंगे राहुल-प्रियंका, नोएडा सीमा पर रोकने की तैयारी
विज्ञापन
विज्ञापन


हाथरस में 14 सितंबर को पीड़िता अपनी मां के साथ खेतों में गई थी। कुछ ही समय बाद लापता हो गई थी। बाद में वह गंभीर रूप से घायल मिली थी। सबसे पहले उसे अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, बाद में दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर किया गया। जहां पीड़िता ने दम तोड़ दिया। 

संबंधित खबर- हाथरस कांड:  बिटिया के पिता की सीएम योगी से हुई बात, बोले- अब न्याय की उम्मीद

पीड़िता की मौत के बाद हाथरस सहित पूरे देश में आक्रोश है। पीड़ित परिवार ने पुलिस और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। स्थिति को देखते हुए प्रदेश सरकार ने गृह सचिव भगवान स्वरूप के नेतृत्व में घटना की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन कर दिया। एसआईटी सात दिन के अंदर घटना की जांच रिपोर्ट देगी। 


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed