फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   hathras kand

हाथरस कांड के विरोध में ठप की सफाई व्यवस्था

Wed, 07 Oct 2020 10:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
hathras kand
07एमएनपी-43-हाथरस कांड के विरोध में किशनी में धरना देते सफाईकर्मी - फोटो : MAINPURI
किशनी (मैनपुरी)। हाथरस कांड के विरोध में बुधवार को नगर पंचायत के सफाई कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार किया। गांधी प्रतिमा पर धरना देकर जमकर नारेबाजी की। दोषियों को फांसी न देने पर बड़ा आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बुधवार को नगर पंचायत के सफाई कर्मचारी रामनगर तिराहे पर गांधी प्रतिमा के समक्ष एकत्रित हुए। उन्होंने सफाई व्यवस्था ठप कर दी। सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष मनोज वाल्मीकि के नेतृत्व में सांकेतिक धरना दिया। आरोपियों को फांसी देने की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष मनोज वाल्मीकि ने कहा कि हाथरस में समाज की बेटी के साथ हुई घटना से कानून व्यवस्था की पोल खुल चुकी है। सफाई नायक रामऔतार वाल्मीकि, प्रमोद कुमार, सुघर सिंह, रामसिंह, मन्नूलाल, मोहित कुमार, अंगनूलाल वाल्मीकि, रंजीत वाल्मीकि, शिशुपाल वाल्मीकि, सोनी वाल्मीकि, सीमा देवी, किशनलाल, कन्हीलाल, अशोक कुमार, दीपक कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

दोपहर बाद काम पर लौटे सफाईकर्मी
सफाई कर्मियों के कार्य बहिष्कार के चलते बुधवार को नगर पंचायत क्षेत्र में कूड़ा नहीं हुआ। स्थिति यह रही कि कूड़ा गली और सड़कों में पसरा रहा। इससे लोगों को परेशानी हुई। बाजार में दुकानदारों ने खुद ही सफाई की। अफसरों के हस्तक्षेप के बाद दोपहर बाद सफाई कर्मी काम पर लौटे और उन्होंने नगर की सफाई की। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed