फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Hathras incident: Sevadars of Sakar Hari are on duty every day

हाथरस कांड : साकार हरि के सेवादारों की प्रतिदिन लगती है ड्यूटी

Sun, 07 Jul 2024 11:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 07 Jul 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
Hathras incident: Sevadars of Sakar Hari are on duty every day
बिछवां में साकार विश्वहरि के आश्रम के बाहर तैनात पुलिस।
मैनपुरी। कस्बा बिछवां स्थित साकार विश्व हरि के आश्रम के कामकाज और सुरक्षा को लेकर प्रमुख सेवादारों की प्रतिदिन ड्यूटी लगाई जाती है। उनकी हाजिरी के साथ ही उन्हें किसी आयोजन को लेकर नेमप्लेट के साथ ही आईडी भी दी जाती है। निजी सुरक्षा के लिए आसपास कई वर्दीधारी सेवादार हर पाल मौजूद रहते हैं। इन सभी के नाम, पते सहित सभी जानकारियां डायरी में दर्ज होती हैं। रविवार को सोशल मीडिया पर इसको लेकर कुछ कागजात वायरल हुए। सेवादारों में गैर जनपदों की कई महिलाएं पुरुष शामिल हैं।
विज्ञापन

रविवार को सोशल मीडिया पर साकार हरि की सुरक्षा और सेवादारों से संबंधित कुछ कागजात वायरल हुए। इन कागजात में कुछ डायरी व कुछ कंप्यूटराइज्ड ड्यूटी चार्ट हैं। जिनमें प्रमुख सेवादारों के नाम, उनके हस्ताक्षर और प्रतिदिन की हाजिरी लगी हुई दिखाई दे रही है। प्रमुख महिला और पुरुष सेवादारों को आयोजन के दिन दी गई जिम्मेदारी के लिए नेमप्लेट और आई कार्ड भी वितरित किए जाते थे। कुछ आईडी कार्ड और नेमप्लेट भी वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह किसी सेवादार ने ही सोशल मीडिया पर वायरल किए हैं और आश्रम के अंदर चल रही गतिविधियों को लेकर भी काफी कुछ बोला है। लेकिन सार्वजनिक तौर पर वह सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed