{"_id":"661a0e590f49a9062d07aceb","slug":"hathras-history-sheeter-was-running-an-arms-factory-police-caught-him-found-this-stuff-also-2024-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: हाथरस का हिस्ट्रीशीटर चला रहा था शस्त्र फैक्टरी, पुलिस ने दबोचा; ये सामान भी मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: हाथरस का हिस्ट्रीशीटर चला रहा था शस्त्र फैक्टरी, पुलिस ने दबोचा; ये सामान भी मिला
Sat, 13 Apr 2024 10:17 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 13 Apr 2024 10:17 AM IST
सार
पुलिस ने यहां से 33 बने-अधबने अवैध शस्त्र व बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। ये शस्त्र फैक्टरी हाथरस का हिस्ट्रीशीटर चला रहा था।
विज्ञापन
अवैध शस्त्र फैक्टरी का भांडाफोड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एटा में लोकसभा चुनाव से पूर्व जिले में पुलिस ने तीसरी अवैध शस्त्र फैक्टरी का भांडाफोड़ किया है। हाथरस निवासी एक हिस्ट्रीशीटर को शस्त्र फैक्टरी चलाते हुए पकड़ा है। इसके पास से 33 बने-अधबने शस्त्र व भारी मात्रा में शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए गए हैं।
थाना निधौली कलां पुलिस स्वाॅट व सर्विलांस टीम ने मुखबिर की सूचना पर यह सफलता पाई है। एसएसपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पकड़ा गया असलहा तस्कर पूरन सिंह हाथरस जिले के थाना सिकंदराराऊ का हिस्ट्रीशीटर है। इसको निधौली कलां थाना क्षेत्र के गांव नगला गोदी ईशन नदी के पुल से थोड़ी दूर सुनसान झाड़ियों से गिरफ्तार किया गया है।
वहीं इसका साथी कमलेश घनी झाड़ियों का सहारा लेकर भाग गया। पूरन सिंह के पास से 23 तमंचे 315 बोर, एक राइफल 315 बोर, 1 पौनिया 315 बोर, 8 अधबने तमंचे, 4 नाल 12 बोर व 9 नाल 315 बोर मिली हैं। इसके अलावा शस्त्र बनाने के तमाम उपकरण भी बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
एसएसपी ने बताया कि दोनों ही आरोपी गांव भिसी मिर्जापुर थाना सिकंदराराऊ जिला हाथरस के निवासी हैं।
कमलेश भी हिस्ट्रीशीटर रह चुका है। दोनों आरोपी पहले भी अन्य जिलों से अवैध शस्त्र फैक्टरी के मामलों में जेल जा चुके हैं। यह लोग पुराने तमंचे खरीदकर उनको सही भी करते हैं। इसके साथ ही सिकंदराराऊ, जलेसर, कासगंज, एटा व आसपास के जिलों में तमंचे बनाकर बेचते हैं। तमंचे बेचकर ही अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं।