{"_id":"5fd085bc8ebc3e41d7655973","slug":"harsh-firing-in-marriage-nine-year-old-boy-died-crime-news-etah","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एटा: शादी में तमंचे से हर्ष फायरिंग में बालक की मौत, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटा: शादी में तमंचे से हर्ष फायरिंग में बालक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Wed, 09 Dec 2020 01:38 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 09 Dec 2020 01:38 PM IST
सार
- तमंचे से की गई हर्ष फायरिंग
- मृतक के पिता ने लिखाया मुकदमा
विज्ञापन
अगम सोलंकी का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हर्ष फायरिंग से एक शादी समारोह के कार्यक्रम में एक बालक को गोली लगने से रंग में भंग पड़ गया। मंगल गीतों की धुन के बीच चीख पुकार मच गई और अफरा तफरी का माहौल बन गया। सिर में गोली लगने के बाद परिजन बालक को जिला अस्पताल लेकर आए, यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पिता की ओर से तमंचा से गोली चलाने वाले के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है।
थाना निधौली कलां क्षेत्र के गांव सोरखा निवासी पूरन सिंह की पुत्री सारिका की जिला अलीगढ़ के गांव ओंछोड़ से मंगलवार की रात बारात आई थी। इसी शादी समारोह में तमंचा से हर्ष फायरिंग की गई। एक गोली नौ वर्षीय अगम सोलंकी पुत्र ओमकार सिंह निवासी गांव असरौली थाना कोतवाली देहात को लगी जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता ओमकार सिंह ने बताया है कि वह अपनी बुआ की बेटी की शादी में पुत्र अगम सोलंकी सहित परिजनों के साथ शामिल होने गए थे।
यहां पर रात करीब दो बजे जयमाला का कार्यक्रम चल रहा था। तभी सौरभ पुत्र चटर सिंह निवासी गंथरी थाना सिकंद्राराऊ जिला हाथरस की ओर से तमंचा से हर्ष फायरिंग की गई। एक गोली पुत्र के सिर को चीरती हुई निकल गई, गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पिता ने आरोपी सौरभ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

शादी समारोह में हर्ष फायरिंग के दौरान नौ वर्षीय बालक के गोली लगने से मौत हुई है। बालक के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया और आरोपी की गिरफ्तारी को पुलिस लगाई गई है, जल्द गिरफ्तार कराकर जेल भेजा जाएगा। - सुनील कुमार सिंह, एसएसपी
शादी समारोह में हर्ष फायरिंग पर नहीं लग पा रही पाबंदी
शादी समारोह में हर्ष फायरिंग पर पाबंदी नहीं लग पा रही है। पिछले दिनों भी शहर में स्थित एक गेस्ट हाउस में तमंचा पर डिस्को करता एक वीडियो वायरल हुआ था, हालांकि इस मामले में पुलिस ने बाद में मुकदमा दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। कई कार्यक्रमों में हर्ष फायरिंग के वीडियो सामने आ चुके हैं लेकिन अंकुश नहीं लग पा रहा है। लाइसेंसी असलाहों फायरिंग करने पर जरूर कुछ हद तक अंकुश नजर आ रहा है।