फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Harsh firing at Lagan ceremony in Agra bride s uncle die due to bullet injury

Agra: लगन समारोह में हर्ष फायरिंग, गोली लगने से दुल्हन के मौसा की मौत, एक युवक घायल

Tue, 21 Feb 2023 07:07 AM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, आगरा
माई सिटी रिपोर्टर, आगरा Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 21 Feb 2023 07:07 AM IST
सार

फायरिंग से समारोह में अफरातफरी मच गई। कुछ लोग घायल को एसएन इमरजेंसी लेकर पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन
Harsh firing at Lagan ceremony in Agra bride s uncle die due to bullet injury
मौके पर लगी लोगों की भीड़ - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

आगरा में सदर के बड़ा उखर्रा में लगन समारोह में दावत खाने आए सिक्योरिटी गार्ड ने हर्ष फायरिंग कर दी, जिसमें गोली लगने से दुल्हन के मौसा की मौत हो गई। एक अन्य युवक घायल हो गया। घटना के बाद समारोह में अफरातफरी मच गई। लोग भाग खड़े हुए। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी हुई थी।

विज्ञापन


सदर के बड़ा उखर्रा में सोमवार रात को राम प्रकाश ओझा के बेटे प्रिंस की लगन आई थी। इसमें शामिल होने के लिए 35 वर्षीय सुभाष भी आया हुआ था। वह डौकी के कुंडौल क्षेत्र का रहने वाला था, जो कि दुल्हन के मौसा लगते थे। दावत में राजपुर चुंगी का रहने वाला राजीव शर्मा आया हुआ था, वह सिक्योरिटी गार्ड है। उसके पास अपनी लाइसेंसी बंदूक भी थी। उसने फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें एक गोली सुभाष को लग गई। गोली लगते ही सुभाष वहीं गिर पड़ा और एक युवक घायल हो गया।
विज्ञापन


फायरिंग से समारोह में अफरातफरी मच गई। कुछ लोग घायल को एसएन इमरजेंसी लेकर पहुंचे, जहां सुभाष को मृत घोषित कर दिया गया। घटना की जानकारी पर थाना सदर की फोर्स पहुंच गई। आरोपी सिक्योरिटी गार्ड बंदूक लेकर मौके से भाग निकला। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही थी। सूचना पर एसीपी सदर अर्चना सिंह सहित अन्य फोर्स पहुंच गए। एसीपी सदर का कहना है कि राजीव शर्मा नामक युवक ने गोली चलाई थी। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed