फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Hariyali Teej festival will be celebrates in Radharani temple of Barsana

Hariyali Teej: राधारानी के गांव बरसाना में हरियाली तीज की धूम, स्वर्ण हिंडोले से कृपा बरसाएंगी ब्रज की महारानी

Sun, 31 Jul 2022 06:59 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 31 Jul 2022 06:59 AM IST
सार

हरियाली तीज पर राधारानी नंदलाल के साथ हरी पोशाक धारण कर स्वर्ण हिंडोले में विराजमान होकर भक्तों को दर्शन देंगी। इसे लेकर राधारानी मंदिर को भव्यता से सजाया गया है। 

विज्ञापन
Hariyali Teej festival will be celebrates in Radharani temple of Barsana
राधारानी मंदिर की छत पर संगमरमर की सफेद छतरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के बरसाना में हरियाली तीज की धूम है। राधारानी मंदिर को विशेष प्रकार के हरे परिधानों से सजाया गया है। रविवार को राधारानी मंदिर में आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा, जब हरियाली तीज पर वृषभानु नंदिनी (राधारानी) अपने प्यारे नंदलाल के साथ हरी पोशाक धारण कर स्वर्ण हिंडोले में विराजमान होकर भक्तों पर कृपा का बरसाएंगी। इस अवसर गोस्वामी समाज की कन्या द्वारा राधारानी का आरता किया जाएगा। 

विज्ञापन

 
जुगल जोड़ी की इस अद्भुत झांकी के दर्शन पाने के लिए मंदिर में श्रद्धालु की भीड़ उमड़ेगी। हरियाली तीज पर ब्रह्मांचल पर्वत पर छायी हरी छठा के बीच लाडली जी मंदिर का मनोरम दृश्य कुछ अलग ही नजर आएगा। सुबह आठ बजे मंदिर के सेवायत राधाकृष्ण के श्रीविग्रह को गर्भग्रह से बाहर जगमोहन में स्थित सोने चांदी से जड़ित प्राचीन स्वर्ण हिंडोले में विराजमान करेंगे। हरे वस्त्रों से सुसज्जित मनमोहनी शृंगार कर प्रिया-प्रियतम भक्तों को दर्शन देंगे। 
विज्ञापन


हरियाली तीज की संध्या पर राधारानी की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली जाएगी। शोभायात्रा को मंदिर के गर्भग्रह से नीचे परिसर में बनी संगमरमर की सफेद छतरी में लाया जाएगा। गोस्वामी समाज के युवक डोले को कंधों पर उठा कर राधारानी के जयकारे लगाते हुए चलेंगे। इसके बाद देर शाम को गोस्वामी समाज की कुंवारी कन्या द्वारा राधारानी का आरता किया जाएगा। इसके बाद डोला में बैठाकर राधाकृष्ण के श्रीविग्रह को वापस गर्भग्रह में ले जाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed