फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   hariyali teej festival celebration by women in mainpuri

महिलाओं के लिए बेहद खास है हरियाली तीज का पर्व, जानें महत्व व शुभ मुहूर्त

Mon, 13 Aug 2018 10:17 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी Updated Mon, 13 Aug 2018 10:17 AM IST
विज्ञापन
hariyali teej festival celebration by women in mainpuri
हरियाली तीज पर खरीददारी करतीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी में महिलाओं के खास पर्व हरियाली तीज को लेकर बाजारों में भीड़ देखी गई। नगर के प्रमुख बाजारों में भीड़ का माहौल रहा। महिलाओं ने तीज को लेकर खरीदारी की। जिसके चलते बाजार गुलजार रहे। जिले में हरियाली तीज आज मनाई जाएगी। 
विज्ञापन

 
सावन मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया को हरियाली तीज के रूप में मनाया जाता है। यह पर्व महिलाओं के लिए बहुत ही खास पर्व है। हरियाली तीज को लेकर रविवार को नगर के चूड़ी बाजार, सराफा बाजार और कपड़ा बाजार में महिलाओं की भीड़ देखी गई। 
विज्ञापन


महिलाओं ने बाजार से जहां हरे रंग की चूड़ियां खरीदना पसंद किया। वहीं हरे रंग के वस्त्र भी खरीदे। बजाजा बाजार, सीताराम मार्केंट, यादव मार्केट व सराफा बाजार में सुबह 10 बजे से लेकर रात आठ बजे तक महिलाओं की भीड़ रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाली तीज का उत्सव सावन मास में शुक्ल पक्ष तृतीया को मनाया जाता है। यह उत्सव महिलाओं का उत्सव है। वृक्षों की शाखाओं पर झूले पड़ जाते हैं। तीज का पावन पर्व विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए रखती हैं।  

पर्व की मुख्य रस्म  

मैनपुरी। इस उत्सव को हम मेहंदी उत्सव भी कहते हैं। क्योंकि इस दिन महिलाएं अपने हाथों और पैरों पर मेहंदी रचाती हैं। इसलिए इसे मेहंदी पर्व भी कहा जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं मेहंदी रचाने के बाद अपने कुल की बुजुर्ग महिलाओं से आशीर्वाद भी प्राप्त करती हैं।  

पौराणिक महत्व 

हरियाली तीज का पौराणिक महत्व भी है। कहा जाता है कि माता पार्वती सैकड़ों वर्षों की साधना के पश्चात भगवान शिव से मिली थीं। माता पार्वती ने भगवान शिव को प्राप्त करने के लिए 107 बार जन्म लिया लेकिन फिर भी माता को पति के रूप में भोलेनाथ प्राप्त न हो सके। 108वीं बार जब उन्होंने जन्म लिया तो सावन के शुक्ल पक्ष की तृतीया को भगवान भोलेनाथ पति के रूप में प्राप्त हुए, तभी से इस व्रत का शुभारंभ हुआ।  

आज ही है शुभ मुहूर्त  

आचार्या रामानंदन शास्त्री बताते हैं कि हरियाली तीज का शुभ मुहूर्त 13 अगस्त को ही है। तीज का शुभारंभ 13 अगस्त को सुबह 8:36 बजे से 14 अगस्त को सुबह 5:45 बजे तक होगा। विशेष पूजा के लिए शुभ समय 13 अगस्त की शाम 5:26 बजे से रात 8:22 बजे तक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed