{"_id":"5d44599b8ebc3e6d234f4feb","slug":"hariyali-teej-bankey-bihari-mandir-traffic-arrangement-on-way-in-vrindavan","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाली तीजः बांकेबिहारी मंदिर पर विशेष व्यवस्था, यातायात में हुआ यह बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाली तीजः बांकेबिहारी मंदिर पर विशेष व्यवस्था, यातायात में हुआ यह बदलाव
Sat, 03 Aug 2019 12:14 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 03 Aug 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
ठाकुर बांकेबिहारी महाराज
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार को हरियाली तीज की तैयारियों को लेकर पुलिस प्रशासन ने नगर को तीन जोन एवं दस सेक्टर में विभाजित किया है। प्रत्येक जोन पर अपर पुलिस अधीक्षक और सेक्टर पर क्षेत्राधिकारी तैनात रहेंगे। वहीं तिराहे-चौराहों एवं प्रवेश मार्ग पर बड़ी संख्या में पुलिस बल, पीएसी तैनात रहेगी।
शुक्रवार शाम को हरियाली तीज को लेकर पुलिस प्रशासन ने कई जनपदों से आए पुलिसबल को उनके तैनाती का स्थान बताने के साथ ही पुलिस अधीक्षक शहर अशेाक कुमार मीणा ने हिदायत दी है कि सभी पुलिसकर्मी अपने नियत स्थान पर तैनात रहेंगे।
संदिग्ध व्यक्ति दिखने की स्थिति में कंट्रोल फोन कर बताएंगे। उन्होंने बताया कि बांकेबिहारी मंदिर पहुंचने लिए भी वन वे व्यवस्था की गई है। मंदिर के दो और तीन गेट से श्रद्धालुओं का प्रवेश होगा जबकि एक एवं चार निकास द्वार होंगे। राधावल्लभ मंदिर के पीछे होकर मंदिर की ओर श्रद्धालु आ सकेंगे। जबकि निकास के लिए वीआईपी एवं ठा. राधासनेह बिहारी मार्ग होगा।