{"_id":"5d41d0ef8ebc3e6cf60c85ea","slug":"hariyaali-teez-saree-silk-kasganj-news-agr398856988","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाली तीज पर चंदेरी सिल्क साड़ी में खिलखिलाएंगी सुहागिनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाली तीज पर चंदेरी सिल्क साड़ी में खिलखिलाएंगी सुहागिनें
विज्ञापन
कासगंज में तीज पर्व के लिए एक दुकान से साड़ी खरीदती महिलाएं
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। हरियाली तीज के आगमन में महज दो दिन शेष रह गए हैं। लेकिन बाजार में हरियाली तीज के बहार छाने लगी है। सुहागिन महिलाएं त्योहर की खरीदारी करते समय फैशन का पूरा ध्यान रख रही हैं। बाजार से नई फैशन की साड़ियों की खरीदारी की जा रही है।
हरियाली तीज का त्योहार 3 अगस्त को मनाया जाएगा। महिलाएं सजने संवरने को लेकर उत्साहित हैं। साड़ी विक्रेताओं ने अपने यहां तरह-तरह की आकर्षक साड़ियां मंगाई हैं। इनमें चंदेरी सिल्के, लहरिया, कॉटन सिल्क, लहंगा साड़ी, सीफोन, प्रिंटेड हैंड वर्क, चुनरी, नैट की साड़ियां शामिल हैं। कंपनियों ने नए-नए रंग व डिजाइन से तैयार की गई साड़ियों को बाजार में उतारा है। इन आकर्षक साड़ियों को देखकर महिलाओं का मन भी लुभा रहा है। चंदेरी सिल्क की साड़ी महिलाओं को काफी पसंद की जा रही है। यह पांच सौ रुपये से तीन हजार रुपये तक की रेंज में उपलब्ध हैं। नैट, लहरिया, कॉटन सिल्क, लहरिया की साड़ियों को भी महिलाएं खरीद रही हैं। वह अभी से इन साड़ियों को खरीद रही हैं, ताकि त्योहार से पहले मैचिंग ब्लाउज, पेटीकोट सिलवाकर तैयार कराया जा सके। वहीं साड़ियों में फॉल-पीको का कार्य भी पूरा हो सके।
पर्व को लेकर बाजार में बिक्री शुरू हो चुकी हैं। काफी अच्छी साड़ियां इस बार बाजार में आई हैं, जो महिलाओं के बीच काफी पसंद की जा रही हैं। चंदेरी सिल्क की साड़ियों की डिमांड अधिक निकल रही है।
विज्ञापन
-दीपक अग्रवाल कारोबारी