{"_id":"63ac355c9ba10f6f77248387","slug":"hari-ki-pauri-ganga-ji-should-be-converted-into-a-flowing-stream-kasganj-news-agr558374653","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: हरि की पैड़ी गंगाजी को बहती जलधारा के रूप में किया जाए परिवर्तित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: हरि की पैड़ी गंगाजी को बहती जलधारा के रूप में किया जाए परिवर्तित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोरोंजी। तीर्थनगरी की सामाजिक एवं धार्मिक संस्था ब्राह्मण कल्याण सभा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ से हरि की पौड़ी गंगाजी को बहती जलधारा के रूप में परिवर्तित किए जाने की मांग की है। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया।
सभा के अध्यक्ष शरद पांडेय ने कहा कि पौराणिक तीर्थंनगरी सूकर क्षेत्र सोरोंजी भगवान विष्णु के तृतीय अवतार वराह भगवान की पुण्य भूमि है। यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में देश के कोने कोने से श्रद्धालु हरि की पौड़ी में अस्थि विसर्जन करने व गंगा स्नान करने आते हैं, लेकिन हरि की पौड़ी में हमेशा जल की कमी बनी रहती है। वर्तमान में यहां से सात किलोमीटर गोरहा बंबा से जल की आपूर्ति होती है। तीर्थंनगरी की हरि की पौड़ी में निरंतर निर्बाध जल आपूर्ति के लिए नदरई की निचली गंगा नहर से पाइप लाइन डाली जाए जिससे हरि की पौड़ी में निरंतर जल आपूर्ति चलती रहे। इससे जल की कमी की समस्या का स्थायी समाधान हो सकता है। पौराणिक तीर्थंनगरी सूकर क्षेत्र सोरोंजी की हरि की पौड़ी में निरंतर जल आपूर्ति की योजना बनाकर शीघ्र धरातल पर उतारने का प्रावधान किये जाएं। जिससे जल की कमी से श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत न हों। ज्ञापन देने वालों में मनोज मिश्रा, अतुल निर्भय, सत्यम चतुर्वेदी, राहुल बड़गैयां, अभिषेक वशिष्ठ, प्रवीन वशिष्ठ, आशीष भारद्वाज, गोविंद त्रिवेदी, लालू दघिर्रा, अनुराग गोस्वामी, गौरव मिश्रा आदि शामिल हैं।
जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने हरि की पौड़ी को बहती जल धारा मे परिवर्तित करने की मांग को शासन स्तर से पैरवी करने की संस्तुति किये जाने का आश्वासन दिया है।