फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Hari ki Paidi is not being beautified even after green signal

हरी झंडी के बाद भी हरि की पैड़ी का नहीं हो रहा सौंदर्यीकरण

Sun, 07 Nov 2021 10:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
Hari ki Paidi is not being beautified even after green signal
कासगंज सोरोंजी की हरि की पौड़ी - फोटो : KASGANJ
सोरोंजी (कासगंज)। आधिकारिक रूप से तीर्थस्थल घोषित होने के बाद अब पौराणिक तीर्थनगरी में सौंदर्यीकरण का काम शुरू होने का इंतजार है। सर्वाधिक प्राथमिकता हरि की पौड़ी के सौंदर्यीकरण व घाटों की क्षतिग्रस्त सीढ़ियों की मरम्मत की है। घाटों के सौंदर्यीकरण को शासन स्तर से हरी झंडी भी मिल गई है। कार्यदायी संस्था भी नामित है, लेकिन संस्था ने अभी तक इस ओर कोई कदम नहीं उठाया है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने हरि की पौड़ी के घाटों के सौंदर्यीकरण को मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री ने 9.92 करोड़ रुपये की लागत से इन घाटों की मरम्मत को स्वीकृति दी। 60 लाख रुपये की पहली किश्त पिछले माह जारी भी हो चुकी है। मरम्मत और सौंदर्यीकरण के लिए कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कार्पोरेशन लिमिटेड को नामित किया जा चुका है, लेकिन अभी तक कार्यदायी संस्था ने सौंदर्यीकरण की कोई योजना तैयार नहीं की है। सीढ़ियां इतनी जर्जर हो चुकी हैं कि श्रद्धालुओं को स्नान करने में परेशानी आती हैं। घाटों के फर्श जर्जर, श्रद्धालुओं के बैठने की कुर्सियां टूटी हुई, महिलाओं के कपड़े बदलने के लिए चेंजिंग रूम का न होना, पेयजल, प्रसाधन के उचित साधन न होना आदि समस्याएं हैं।
विज्ञापन

दिसंबर माह में तीर्थ नगरी का अमृत कुंभ मेला मार्गशीर्ष शुरू हो जाएगा। जिसमें देशभर से श्रद्धालु तीर्थ नगरी पहुंचेंगे। उस समय हरि की पौड़ी के घाटों की समस्याएं परेशानी का सबब बन सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरि की पौड़ी घाट के सौंदर्यीकरण को स्वीकृति देते हुए धनराशि मंजूर कर दी और पहली किश्त आवंटित भी की। कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल को कार्य कराना है। उनके अधिकारियों से इस संबंध में बातचीत करेंगे। मुन्नी देवी, पालिकाध्यक्ष, सोराेंजी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed