फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   hari ki padi

हरि की पैड़ी का जल व मिट्टी अयोध्या मंदिर निर्माण के लिए भेजी

Tue, 28 Jul 2020 10:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
hari ki padi
कासगंज के सोरों में विहिप कार्यकर्ता हरि की पैडी का जल व मिट्टी विहिप केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल क? - फोटो : KASGANJ
सोरों (कासगंज)। अयोध्या में प्रभु राम मंदिर के निर्माण के लिए भारत के सभी तीर्थों से जल व मिट्टी भेजी जा रही है। तीर्थनगरी की हरि की पदी की तुलसी घाट से विश्व हिंदू परिषद ने कार्यक्रम आयोजित कर यहां का पवित्र गंगाजल व मिट्टी अयोध्या भेजी।
विज्ञापन

करनाल से आए विहिप केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल के सदस्य स्वामी दिव्यानंद महाराज को यह पवित्र जल व मिट्टी सौंपी गई है। वह इसे लेकर अयोध्या रवाना हो गए हैं। इससे पहले वैदिक मंत्रोच्चारों का उच्चारण कर पं. नरेश बरबारिया व उपस्थित जनों ने प्रभु राम के भव्य मंदिर का निर्माण का कार्य निर्विघ्न रूप से कराने की क्षेत्राधीश वराह भगवान व मां गंगा से प्रार्थना की।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी ने कहा कि आदि तीर्थ सूकरक्षेत्र की मिट्टी व हरि की पदी का गंगाजल अयोध्या धाम में प्रभु राम के मंदिर निर्माण के लिए भेजा जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच अगस्त को राम मंदिर के निर्माण की आधारशिला रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर विहिप जिला उपाध्यक्ष कालीचरन माफीदार, भाजपा जिला मंत्री कृष्णकांत वशिष्ठ, विहिप नगर संयोजक सुनील तिवारी, पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि नीतू सिंह, विहिप तुलसी मेला समिति अध्यक्ष हेमेंद्र शास्त्री, संजय दुबे, शिव वैंदेल, मनोज चौहान, रविंद्र ब्रहमचारी, मोहकम सिंह बघेल, गंगा विष्णु आदि विहिप कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed