फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Harassment of traders will not be tolerated: District President

उत्पीडन के खिलाफ संघर्ष करेंगे व्यापारी

Thu, 02 Jun 2022 12:03 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Harassment of traders will not be tolerated: District President
करहल। क्षत्रिय स्वर्णकार धर्मशाला में बुधवार को संरक्षक नंदकिशोर वर्मा की अध्यक्षता में व्यापार मंडल नगर कार्यकारिणी की बैठक हुई। नगर अध्यक्ष संदीप कुशवाहा, महामंत्री मोहम्मद अनवर हुसैन, कोषाध्यक्ष सोनू जैन को चुना गया। जिलाध्यक्ष संजीव यादव ने कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि साप्ताहिक बंदी पर सभी प्रतिष्ठान बंद रखे जाएं। बंदी का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों के नाम, पता की सूची अधिकारियों को दी जाए। व्यापार मंडल कपड़ा प्रकोष्ठ, रेडीमेड प्रकोष्ठ, किराना प्रकोष्ठ, सर्राफा प्रकोष्ठ, शूज प्रकोष्ठ, कॉस्मेटिक प्रकोष्ठ प्रमुख एवं क्षेत्र प्रमुख बनाकर जिम्मेदारी दी जाए। प्रत्येक प्रतिष्ठान पर व्यापार मंडल द्वारा बोर्ड लगाने, मुख्य मार्ग पर फड़ बाजार पर बैनर लगाने, क्षत्रिय धर्मशाला के सामने सड़क पर दुकान लगाने वाले फड़ व्यापारियों को प्रोत्साहित करने, जुर्माना राशि 25 सौ रुपए व्यापारी फंड में जमा कराने का निर्णय लिया गया। सभासद पवन कुमार जैन, वैभव जैन, प्रदीप कुमार वर्मा लालू, बिलाल खान, मोनू जैन, युसूफ खान, अशोक कुमार वर्मा, पिंटू जैन, सुशील भारद्वाज, सर्वेश कुमार वर्मा, अशोक कुमार गुप्ता, मनोज कुमार वर्मा, संजू कठेरिया, राकेश जैन, प्रदीप जैन, संतोष कुमार, मोहम्मद इमरान, राकेश कुमार जैन, अंशुल जैन, दिनेश शाक्य, शिवम जैन, आलोक जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed