{"_id":"5ce8fc87bdec220773766c32","slug":"harassment-charges-against-lady-sho-of-police-station-mainpuri","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला पीआरडी कर्मी से थाने में लगवाया जाता है झाड़ू-पोंछा, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला पीआरडी कर्मी से थाने में लगवाया जाता है झाड़ू-पोंछा, वीडियो वायरल
Sat, 25 May 2019 01:57 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 25 May 2019 01:57 PM IST
विज्ञापन
थाने में पोंछा लगाती महिला पीआरडी कर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी के महिला थाने में सफाई करते महिला पीआरडी कर्मी का वीडियो वायरल हुआ है। इसमें महिला पीआरडी कर्मी थाने में साफ-सफाई करते हुए नजर आ रही हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अफसर जांच कर कार्रवाई की बात कह रहे हैं।
दरअसल, महिला थाना में पुलिस के साथ ही महिला होमगार्ड व पीआरडी भी तैनात हैं। शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें महिला महिला पीआरडी कर्मी सफाई करते नजर आ रही हैं। वो थाने में पौंछा लगा रही हैं।
महिला पीआरडी कर्मी ने थानाध्यक्ष पर शोषण करने का आरोप लगाया है। वीडियो में वो कहती सुनाई दे रही है कि सफाई कर्मचारी को हटा दिया गया है। थानाध्यक्ष उनसे घरेलू कामकाज करवाती हैं। साफ सफाई के साथ ही कपड़े भी धुलवाए जाते हैं।
विज्ञापन
यह भी आरोप लगाया गया है कि जब महिला पीआरडी कर्मी काम से इंकार करती हैं तो उन्हें हटा देने की धमकी दी जाती है। इस संबंध में एएसपी ओमप्रकाश सिंह का कहना है कि यदि ऐसा कुछ हुआ है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।