फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   happy

पुलिस देख सपाई-कांग्रेसी गाने लगे ‘हैप्पी बर्थ डे टू यू’

Thu, 26 Jan 2017 12:15 AM IST
पुलिस देख सपाई-कांग्रेसी गाने लगे ‘हैप्पी बर्थ डे टू यू’
पुलिस देख सपाई-कांग्रेसी गाने लगे ‘हैप्पी बर्थ डे टू यू’ Updated Thu, 26 Jan 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
happy
उत्तराखंड - फोटो : ANI
समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के नेताओं के संजय प्लेस स्थित होटल पीएल पैलेस में चल रहे कार्यक्रम में उस समय खलल पड़ गई जब प्रशासन और पुलिस की टीम कैमरे लेकर पहुंच गई। पुलिस को देखकर कुछ नेता वहां से खिसक लिए और कुछ ‘हैप्पी बर्थ डे टू यू’....गाने लगे। 
विज्ञापन

बुधवार दोपहर को होटल पीएल पैलेस में एक कार्यक्रम चल रहा था जिसमें समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पार्टी के नेता भी शामिल थे। सपा की ओर से चुनाव प्रभारी एमएलसी राजपाल कश्यप, पूर्व मंत्री शिव कुमार राठौर, शहर अध्यक्ष सहित कई नेता मौजूद थे। कांग्रेस पार्टी के भी कई नेता थे। अचानक प्रशासन और पुलिस की टीम होटल में पहुंच गई। टीम के पास वीडियो कैमरे भी थे। पुलिस को देख कई लोग टेंशन में आ गए।  कई नेता हाल से बाहर खिसकने लगे। वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें रोका। इसी बीच कई नेता  हैप्पी बर्थ टू यू... गाने में लग गए। वे दिखाने की कोशिश कर रहे थे यह कोई राजनीतिक बैठक नहीं, बल्कि  बर्थ डे पार्टी है। वे इसमें आए हैं। इस पार्टी में कोई प्रत्याशी शामिल नहीं था। पुलिस टीम यह देखकर वहां से लौट गई। इस संबंध में सपा के महानगर अध्यक्ष रईसुद्दीन कुरैशी का कहना है कि होटल में कोई राजनीतिक बैठक नहीं हो रही थी। गेट टुगेदर थी । किसी ने पुलिस को गलत सूचना दे दी थी। 
विज्ञापन


अब कोई प्रभारी नहीं है...
समाजवादी पार्टी की फतेहाबाद रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर हुई बैठक में पदाधिकारियों के बीच नोकझोंक हुई। इसके बाद संजय प्लेस के होटल में भी गर्मागर्मी हुई है। मामला प्रभारी को लेकर था। हालांकि इस विवाद को बाद में सुलझा लिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed