{"_id":"64f9ac474e989e91ae06d190","slug":"hanuman-temple-priest-hostage-and-loot-before-janmashtami-in-agra-up-news-2023-09-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: जन्माष्टमी से पहले हनुमान मंदिर में लूट, पुजारी को बंधक बनाकर मुंह में ठूंसा कपड़ा; घंटे तक ले गए लुटेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: जन्माष्टमी से पहले हनुमान मंदिर में लूट, पुजारी को बंधक बनाकर मुंह में ठूंसा कपड़ा; घंटे तक ले गए लुटेरे
Thu, 07 Sep 2023 04:26 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 07 Sep 2023 04:26 PM IST
सार
जन्माष्टमी से पहले प्राचीन बुर्जा वाले मंदिर में लुटेरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। मंदिर के पुजारी के बंधक बनाकर उस पर तमंचा तान दिया। वो शोर न मचा सके इसलिए उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। इसके बाद मंदिर में लूटपाट की और फरार हो गए।
विज्ञापन
हनुमान मंदिर में लूट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ब्रज के मंदिरों में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम मची हुई है तो वहीं आगरा के थाना अछनेरा क्षेत्र के फरह मार्ग स्थित प्राचीन बुर्जा वाले हनुमान मंदिर को बदमाशों ने अपना निशाना बनाते हुए लूट की वारदात को अंजाम दिया। पुजारी को बंधक बनाकर लूटपाट की। उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। घटना की जानकारी उस समय हुई जब पुलिस गश्त करती हुई मंदिर की और पहुंची। पुजारी को बंधन से मुक्त कराने के बाद पुलिस ने घटना की जानकारी ली। इसके बाद बदमाशों की तलाश भी की गई, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन
Trending Videos
यहां का है मामला
बुधवार की रात अछनेरा-फरह मार्ग स्थित बुर्जा वाले हनुमान मंदिर पर कुछ बदमाशों ने मंदिर के पुजारी केरनदास को बंधक बना लिया। इसके बाद मंदिर के ताले तोड़कर दानपेटी की रकम व पीतल के घन्टों को लेकर फरार हो गए । गस्त के दौरान जब रात लगभग एक बजे डायल 112 पुलिस की गाड़ी मंदिर पर पहुंची तो मंदिर के पुजारी के हाथ पैर रस्सी से बंधे हुए मिले। पुलिस ने पुजारी के हाथ पैर खोले तब पुजारी ने पूरी घटना के बारे में पुलिस को बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन