फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Hanuman ji's birth anniversary celebrated with devotion

जिले में भक्ति भाव के साथ मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव

Sat, 16 Apr 2022 11:55 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
Hanuman ji's birth anniversary celebrated with devotion
मैनपुरी। शनिवार को जिलेभर में हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। जगह-जगह भक्तों ने हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ किया। सुबह से लेकर शाम तक मंदिरों में भजन-कीर्तन के कार्यक्रम चलते रहे।
विज्ञापन

नगर के कचहरी रोड स्थित हनुमान मंदिर में सुबह से भक्तों की भीड़ देखी गई। यहां हनुमान जी की विशेष पूजा की गई। भक्तों द्वारा भजन-कीर्तन किया गया। विजय लक्ष्मी राजपूत, आरती कुमारी, राधा सुमित्रा, शीलेंद्र मिश्रा आदि ने पूजन किया। राधा रमन रोड स्थित हनुमान मंदिर पर शनिवार को हवनयज्ञ हुआ। यहां ब्रजेश चौहान के सहयोग से यज्ञ का आयोजन हुआ। मौजूद भक्तों में देव सिंह, मनीष कुमार, गीता, वीना श्रीवास्तव, दीपिका, सीमा चौहान, सुनीता देवी मौजूद रहे। शहर के औडन्य मंडल स्थित हनुमान मंदिर पर भी पूजा करने वालों की भीड़ देखी गई।
विज्ञापन

विहिप ने कराया सुंदरकांड का पाठ
मैनपुरी/ घिरोर। विश्व हिंदू परिषद और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की धर्मजागरण समन्वय गतिविधि के तहत जिलेभर में हनुमान जन्मोत्सव मनाया गया। नगर और ब्लॉक स्तर पर सुंदरकांड का पाठ किया गया। शहर स्थित हनुमान मंदिर पर विहिप के सह धर्माचार्य प्रमुख प्रखर दुबे की मंडली ने पाठ किया। इस दौरान विहिप के अध्यक्ष सुमित चौहान, नगर अध्यक्ष दक्षिणी गुड्डन पंडित, नगर अध्यक्ष उत्तरी धर्मेंद्र चौहान, रमेश शर्मा, आदित्य शर्मा, सत्यप्रकाश शाक्य, विजय भदौरिया, राहुल राठौर मौजूद रहे। घिरोर में स्वयंसेवकों ने शिकोहाबाद भूड़ा स्थित बालाजी मंदिर पर लगभग 26 किलोमीटर पैदल जाकर झंडा चढ़ाया। इसमें सुभाष शर्मा, सचिंद्र सिंह, अनूप जैन, प्रमोद चौहान, गंगा प्रसाद सिंह, सत्यवीर शर्मा, मोहन चौहान आदि शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

करहल में हनुमान चालीसा पढ़ी
करहल के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। भक्तों ने हनुमान जी की पूजा-अर्चना कर हनुमान चालीसा का पाठ किया। हनुमान मंदिरों पर भक्तों ने झंड़े भी चढ़ाए।

छप्पन भोग लगाए गए
बिछवां। क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में हनुमान प्रतिमाओं पर चोला के साथ वस्त्र चढ़ाएं गए। 56 भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पावन धाम अंजनी मंदिर पर सुबह स्वामी हरिदास महाराज ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन में आहुतियां दिलवाईं। संकट मोचन मंदिर औरंध पर सत्यपाल सिंह चौहान के साथ गुड्डी देवी, टीटू पंडित आदि लोगों ने पूजन किया। छप्पन भोग लगाए। संकट मोचन मंदिर बिछवां, संकट मोचन मंदिर जैली जिरौली में भी हनुमान जन्मोत्सव पर आयोजन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed