फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   hanuman jayanti 2019 devotees performs worship bajrangbali

हनुमान जयंती पर मंदिरों में सजाए गए फूल बंगले, बजरंगबली को लगाया छप्पन भोग

Fri, 19 Apr 2019 11:44 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 19 Apr 2019 11:44 AM IST
विज्ञापन
hanuman jayanti 2019 devotees performs worship bajrangbali
भगवान हनुमान जी की प्रतिमा - फोटो : अमर उजाला
आगरा में श्रीराम भक्त हनुमान का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। मंदिरों में सुबह से पूजा-अर्चना के साथ भव्य फूलबंगला सजाए गए हैं। भक्तों ने शुभ मुहूर्त में विधि-विधान से बजरंगबली की पूजा की। शाम को जगह-जगह भंडारे का आयोजन किया जाएगा। 
विज्ञापन


हनुमान जयंती पर फतेहपुर सीकरी के जय श्री राम मंदिर में फूलबंगला सजाया गया है। इसके बाद भगवान हनुमान को छप्पन भोग लगाया। इस मौके पर भक्तों ने हनुमानजी की भव्य शोभायात्रा निकाली, जो कई इलाकों से गुजरी। इस दौरान जय बजरंगबली के नारे गूंजते रहे।
विज्ञापन


मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी और एटा-कासगंज में भी हनुमान जयंती की धूम है। प्राचीन हनुमान मंदिरों में सुबह से ही धार्मिक अनुष्ठान शुरू हो गए। शुभ मुहूर्त में वेद मंत्रों के उच्चारण के साथ भक्तों ने हनुमान जी का अभिषेक किया और उनके विशेष श्रृंगार दर्शन किए।   
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है मान्यता

चैत्र शुल्क पक्ष की पूर्णिमा के दिन हनुमान जयंती मनाई जाती है। इस दिन भगवान शिव के 11वें रुद्रावतार यानी हनुमानजी का जन्म हुआ था। मान्यता है कि हनुमान जयंती के दिन हनुमानजी से जुड़ी कोई भी आराधना साधक या भक्त को अति विशेष फल प्रदान करती है।

हनुमान जी की पूजा विधि 

- इस दिन साफ और स्वच्छ कपड़े पहनें और पूर्व दिशा की ओर भगवान हनुमानजी की प्रतिमा को स्थापित करें। 
- एक साफ चौकी पर लाल कपड़ा बिछाए और उस पर हनुमा जी की तस्वीर या मूर्ति रखें। 
- हनुमान जी को लाल रंग के फूल चढ़ाएं। 
- हनुमान जी को लड्डू चढ़ाएं और तुलसी दल भी अर्पित करें। 
- अब श्री राम के मंत्र 'राम रामाय नमः' का जाप करें। फिर हनुमान जी के मंत्र 'ॐ हं हनुमते नमः' का जाप करें।
- हनुमान चलीसा का पाठ करेंगे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed