{"_id":"5f931c598ebc3e75017f7409","slug":"hanging-engineir-death-news-engineier-ganging-case-in-kasganj-news-kasganj-news-agr465035954","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीबी से हुआ झगड़ा तो इंजीनियर ने दे दी अपनी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीबी से हुआ झगड़ा तो इंजीनियर ने दे दी अपनी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव जाविद्दीपुर में एक सिविल इंजीनियर ने गृह क्लेश में फंदे पर लटककर जान दे दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। गांव जाविद्दीपुर निवासी महेंद्र(25) पुत्र गंगा प्रसाद हरदोई जिले में एक निजी कन्सट्रक्शन कंपनी में सिविल इंजीनियर पद पर तैनात था। 6 दिन पहले वह छुट्टी लेकर अपने घर आया था। बृहस्पतिवार रात महेंद्र और उसकी पत्नी खुशबू में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। उसके बाद वह अपने कमरे में चला गया। रात लगभग 11 बजे परिजनों ने जब कमरे में घुसकर देखा तो महेंद्र का शव फंदे पर लटका मिला। महेंद्र के शव को देख परिवार में चीत्कार मच गया। मृतक का बड़े भाई तालेवर सिंह के मुताबिक पति पत्नी के बीच कहासुनी हो गई थी इसी के कारण महेंद्र ने आत्महत्या की है। भाई तालेवर सिंह ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। घटना का सही कारण जानने में पुलिस जुटी हुई है।
- पति पत्नी के बीच आए दिन कहासुनी हो जाती थी। 6 दिन पहले मेरा भाई हरदोई से छुट्टी लेकर घर आया था। बृहस्पतिवार रात पति पत्नी की कहासुनी ने भाई की जान ले ली। भाई की शादी दो साल पहले सहावर थाना क्षेत्र के गांव बाहपुर निवासी खुशबू पुत्री रामपाल सिंह के साथ हुआ था। उस पर दस माह का बेटा है। - तालेवर सिंह, मृतक का बड़ा भाई।
अधिकारी का कहना
- घटना आत्महत्या की है। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस को मौके पर भेजा। फंदे से शव उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। - आरके तिवारी, सीओ, सिटी।