फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Handwriting found different in copies of BAMS exam in Agra

DBRAU Agra: बीएएमएस मामले में बड़ा खुलासा, 14 छात्रों की बदल गईं थीं कॉपी, सभी में हैंडराइटिंग अलग

Wed, 07 Sep 2022 12:05 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 07 Sep 2022 12:05 AM IST
सार

बीएएमएस परीक्षा की कॉपियां बदलने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। जो कॉपियां बदली गईं, उन सभी में  हैंडराइटिंग अलग-अलग है। मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन की तहरीर पर एक और मुकदमा दर्ज हुआ है। साथ ही अलग से जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। 

विज्ञापन
Handwriting found different in copies of BAMS exam in Agra
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की बीएएमएस परीक्षा में 14 छात्रों की कॉपियां बदली गईं। जांच में आरबी डिग्री कॉलेज के 14 छात्रों की प्रत्येक विषय की कॉपियों में हैंड राइटिंग अलग मिली है। अब आशंका है कि कॉपियां किसी और ने लिखकर बदली हैं। मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन की तहरीर पर थाना हरीपर्वत में एक और मुकदमा दर्ज किया है। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने एसआईटी का गठन किया है। ये अलग से अपनी जांच करेगी। इस मामले की जांच एसटीएफ को भी सौंपी गई है।

विज्ञापन


26 अगस्त को विश्वविद्यालय प्रशासन को कॉपियां बदलने के खेल की जानकारी मिली थी। इस पर जांच की गई थी। सेंट जोंस कॉलेज स्थित केंद्र से परीक्षार्थियों की कॉपियां लेकर चले टेंपो चालक देवेंद्र को पकड़ा था। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा था। उसे रिमांड पर लेकर दो बंडल कॉपियां बरामद की थीं। दिल्ली में पीजी की तैयारी कर रहा डॉक्टर अतुल यादव भी पकड़ा गया था। वह छात्रों से पास कराने का ठेका लेता था। गैंग का सरगना छात्र नेता राहुल पाराशर है। वह फरार चल रहा है।

विज्ञापन

छलेसर कैंपस में रखा जाती हैं कॉपियां 

एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि कॉपियों को छलेसर स्थित कैंपस में रखा जाता है। आरबी डिग्री कॉलेज के सौ छात्रों की सभी विषयों की कॉपियों को चेक किया गया था। उनकी हैंड राइटिंग देखी गई। प्रत्येक कॉपी में हैंड राइटिंग अलग थी। इससे आशंका है कि कॉपियों को छात्रों की जगह किसी और ने लिखा है। इसलिए हैंड राइटिंग का मिलान नहीं हो पा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हर विषय में अलग लोगों ने यह किया होगा। मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन ने तहरीर दी। इसके बाद थाना हरीपर्वत में धोखाधड़ी और कूटरचना की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया। इसमें आरोपी किसी को नहीं बनाया गया है। कॉपियां कैसे बदली गईं, किसने लिखी हैं, यह सब विवेचना के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

एसएसपी ने गठित की एसआईटी

कॉपियां बदलने का मामला बड़ा है। इसलिए एसएसपी ने एसआईटी (विशेष जांच दल) का गठन किया है। इसका प्रभारी एसपी सिटी विकास कुमार को बनाया गया है। उनके साथ सीओ हरीपर्वत एएसपी सत्य नरायन, प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार, निरीक्षक रकाबगंज राकेश कुमार और तीन एसआई को सह विवेचक के रूप में शामिल किया गया है। एसआईटी अलग से जांच करेगी।

जांच एसटीएफ को सौंपी

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की बीएएमएस परीक्षा में कॉपी बदले जाने की जांच एसटीएफ को सौंप दी गई है। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से किए गए ट्वीट में बताया गया है कि बैचलर ऑफ आयुर्वेदिक मेडिसिन एंड सर्जरी की परीक्षा में कॉपी बदलने के मामले का संज्ञान लेते हुए पूरे मामले की जांच यूपी एसटीएफ से कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं। 

छात्र नेता नहीं आया हाथ

पुलिस छात्र नेता राहुल पाराशर की तलाश में लगी है। वह हाथ नहीं आ सका है। उसके पकड़े जाने के बाद ही उसके करीबियों का पता चलेगा। कापियां बदलने के खेल में कौन है, इसकी जानकारी हो सकेगी। विश्वविद्यालय और एजेंसी के कई कर्मचारी पुलिस के रडार पर हैं। पुलिस साक्ष्य संकलन कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed