फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Handicrafts get stalls to sell products

हस्त शिल्पियों को उत्पाद बेचने को मिलता स्टाल

Wed, 15 Sep 2021 05:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 05:21 PM IST
विज्ञापन
Handicrafts get stalls to sell products
बेवर। आजादी के अमृत महोत्सव में चौपाल कार्यक्रमों के तहत इटावा रोड पर नेहरु युवा मंडल कार्यालय पर सहायक निदेशक हस्तशिल्प (आगरा) अशोक कुमार गुप्ता ने हस्तशिल्पियों से सीधे संवाद किया। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा लगाए जाने वाले मेलों में हस्तशिल्पियों को निशुल्क अपना उत्पाद बेचने के लिए स्टॉल दिया जाता है। प्रशिक्षण कार्यक्रमों में निशुल्क ट्रेनिंग से उनके कौशल का विकास करने का काम विभाग करता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जो लोग हस्तशिल्प के कार्य में लगे हैं वह अपना पहचान पत्र अवश्य बनवा लें। मुद्रा ऋण योजना के तहत हस्तशिल्पियों को शिशु, किशोर व तरुण तीनों श्रेणी के लोन में योग्यता के सापेक्ष विभाग बैंकों से ऋण दिलाने में मदद करता है। हस्तशिल्पी मात्र 92 रुपये में चार लाख तक के बीमा योजना का लाभ ले सकते हैं। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में मात्र 80 रुपये में, 12 रुपये में पीएमएसबीवाई बीमा का लाभ ले सकते हैं। शेष प्रीमियम राशि विभाग द्वारा कंपनी को दी जाएगी।
विज्ञापन

सीटीओ रोहित चौधरी ने बताया कि 55 वर्ष पूरी कर चुकी हस्तशिल्पी महिलाएं व 60 वर्ष पूर्ण कर चुके शिल्पी पुरुष अपने जनपद के जिला उद्योग केंद्र में पेंशन के लिए आवेदन कर सकते हैं। उन्हें प्रतिमाह 500 रुपये की पेंशन जिला उद्योग केंद्र के माध्यम से मिलेगी। कार्यालय विकास आयुक्त हस्तशिल्प द्वारा प्रायोजित चौपाल में सभासद नीतू कठेरिया, संस्था प्रतिनिधि सुमित वर्मा, परवेज आलम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed