फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Handcuffed beaten in dispute of Rs.

रुपये के विवाद में हथठेल वाले को पीटा

Tue, 10 Aug 2021 02:53 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 02:53 PM IST
विज्ञापन
Handcuffed beaten in dispute of Rs.
मैनपुरी। दीवानी रोड पर शुक्रवार की सुबह हथठेल पर तरबूज बेच रहे दुकानदार से कुछ युवकों का रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद युवक उसे पीटने लगे। शोर शराबा सुनकर जब लोग एकत्र हुए तो आरोपी वहां से भाग गए। जानकारी के अनुसार शहर के दीवानी रोड का रहने वाला राकेश कुमार हथठेल लगाकर परिवार का भरण पोषण करता है। शुक्रवार की सुबह वह हथठेल पर तरबूज लगाकर बिक्री कर रहा था।
विज्ञापन

तभी तीन युवक वहां आए और एक तरबूज को खरीदने के बाद काट कर दिखाने के लिए कहा, राकेश ने चाकू से तरबूज काटने के बाद दिखाया और तौलने लगा। तभी तीनों युवक मोलभाव करने लगे। इसी बात को लेकर दुकानदार से विवाद होने लगा। इसी बात को लेकर युवकों ने दुकानदार को पीटना शुरू कर दिया। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। लेकिन तब तक मारपीट कर रहे युवक वहां से भाग गए थे। समाचार लिखे जाने तक मारपीट के संबंध में कोतवाली में कोई तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed