{"_id":"60c331c229d09539926f084b","slug":"hamare-pradhan-khanpur-gram-pachayat-water-crisis-will-short-out-said-by-pradhan","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमारे प्रधान: खानपुर ग्राम पंचायत को मिलेगी खारे पानी से निजात, ये हैं गांव की प्रमुख समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमारे प्रधान: खानपुर ग्राम पंचायत को मिलेगी खारे पानी से निजात, ये हैं गांव की प्रमुख समस्याएं
Fri, 11 Jun 2021 05:01 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 11 Jun 2021 05:01 PM IST
सार
ग्राम पंचायत खानपुर के लोगों ने 26 वर्षीय गोविंद सिंह राजपूत अपना प्रधान चुना है। 12वीं उत्तीर्ण गोविंद सिंह ने बताया कि गांव के पानी का खारापन एक अभिशाप की तरह है। इस समस्या से गांववालों को निजात दिलाना है।
विज्ञापन
हमारे प्रधान: खानपुर गांव के प्रधान गोविंद सिंह राजपूत और गांव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
खेरागढ़ ग्राम पंचायत खानपुर के लोगों ने 26 वर्षीय गोविंद सिंह राजपूत अपना प्रधान चुना है। 12वीं उत्तीर्ण गोविंद सिंह ने बताया कि गांव के पानी का खारापन एक अभिशाप की तरह है। इस समस्या से गांववालों को निजात दिलाना है। कहा कि जल्द ही वह मीठे पानी वाले स्थान का सर्वे कराकर यहां बोरिंग कराएंगे। जिससे गांव के लोगों को खारे पानी से मुक्ति मिल सके। गोविंद पहली बार प्रधान बने हैं। कहा कि इससे पहले उनके परिवार के किसी भी सदस्य को यह मौका नहीं मिला था। उन्होंने जानकारी दी कि गांव में जलनिकासी की समस्या को दूर करने के लिए तालाब की सफाई का काम शुरू करा दिया गया है। इससे बारिश का पानी संरक्षित होने से भूजलस्तर भी सुधरेगा।
विज्ञापन
गांव में ये हैं प्रमुख समस्याएं
1 नालियां क्षतिग्रस्त पड़ी होने से जलभराव की समस्या है। बारिश में गलियां, रास्ते जलमग्न हो जाते हैं।
2- ग्रामसभा के सभी प्रमुख रास्ते क्षतिग्रस्त पड़े हैं। इससे लोगों को आवागमन की समस्या होती है।
3- गांव के तमाम जरूरतमंदों को पेंशन आदि योजनाओं का लाभ भी नहीं मिल रहा है।
ये हैं ग्राम विकास की योजनाएं
1- हर मजरे में नाला और प्रत्येक गली में नाली का निर्माण कराकर जलनिकासी की व्यवस्था की जाएगी।
2- गांव के तालाब की सफाई कराते रहना, जिससे जलनिकासी और जलस्तर ठीक हो। 3- बुजुर्गों को पेंशन और अन्य जरूरतमंदों को भी योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा।
ग्राम पंचायत एक नजर में
ग्राम पंचायत खानपुर की कुल आबादी 2000 है। इसमें दो छोटे मजरे समाधी और गढ़ी भी शामिल है। ब्लॉक मुख्यालय खेरागढ़ से करीब एक किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत में प्राथमिक पाठशाला, उच्च प्राथमिक विद्यालय बने हुए हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: हमारे प्रधान: 21 वर्षीय अभिषेक चाहर को सौंपी है ग्रामीणों ने कमान, 'सलैमाबाद में होगी जूनियर हाईस्कूल की स्थापना'
विज्ञापन
हमारे प्रधान: रेहा गांव में दूर होगी स्वास्थ्य और पानी की समस्या, नवनिर्वाचित प्रधान के सामने हैं ये प्रमुख समस्याएं