{"_id":"6a5e8d298bb507e8d10be466","slug":"half-the-city-will-not-receive-water-for-two-days-starting-tomorrow-agra-news-c-25-1-agr1070-1113456-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: कल से दो दिन आधे शहर को नहीं मिलेगा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: कल से दो दिन आधे शहर को नहीं मिलेगा पानी
विज्ञापन
आगरा। आज और कल जब भी पानी की आपूर्ति हो तो दो दिन की जरूरत का पानी स्टोर करके रख लें। फिर दो दिन तक आधे शहर में पानी की आपूर्ति ठप रहेगी। जीवनी मंडी वाटरवर्क्स से जुड़े रकाबगंज, बालूगंज, छीपीटोला, ताजगंज, इंद्रापुरम, हन्ना गली, विभव नगर, नौलक्खा, सदर, बुंदू कटरा, मधु नगर, ग्वालियर रोड, डिफेंस एस्टेट, ईदगाह कॉलोनी समेत क्षेत्रों में 22 जुलाई की सुबह से 23 जुलाई की रात तक पानी नहीं आएगा। 24 जुलाई की सुबह ही जलापूर्ति शुरू हो सकेगी।
जलकल विभाग के महाप्रबंधक कुमार गौरव ने बताया कि ताजगंज जोन के खैराती टोला पंपिंग स्टेशन पर नमामि गंगे योजना के तहत सीवर लाइन जोड़ने का काम किया जाना है। मंगलवार को इसके लिए काम शुरू कर दिया जाएगा। यहां पर पानी की पाइपलाइन को सीवर लाइन जोड़ने के लिए क्रॉस करना होगा। इस वजह से पानी की लाइन काटकर उसे सीवर लाइन के ऊपर से निकाला जाएगा। 22 ओर 23 जुलाई को दो दिन तक आधे शहर में पानी का संकट रह सकता है।
टैंकर के लिए यहां करें संपर्क
जलकल विभाग के अभियंता प्रेम चंद आर्य ने बताया कि इन दो दिनों में पानी की वैकल्पिक आपूर्ति के लिए टैंकर लगाए जाएंगे। लोग टैंकर से पानी प्राप्त करने के लिए जलकल विभाग के टोल फ्री नंबर 1800-2702722, कंट्रोल रूम नंबर 8192095401 तथा अवर अभियंता राजीव कुमार से 8192095734 पर संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने लोगों से अपनी दो दिनों की जरूरत का पानी स्टोर करके रख लेने की अपील की है।