{"_id":"5f7ca7dd8ebc3e9bd3571258","slug":"hadtal-mainpuri-news-agr4625218195","type":"story","status":"publish","title_hn":"सचिवों की हड़ताल से 58 सहकारी समितियों पर लगा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सचिवों की हड़ताल से 58 सहकारी समितियों पर लगा ताला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। उत्तर प्रदेश सहकारी समिति कर्मचारी संघ के सचिवों ने मंगलवार से विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल शुरू कर दी। पांच दिवसीय हड़ताल के चलते जिले की 58 सहकारी समितियों पर ताला लग गया है। कलक्ट्रेट पहुंचे सचिवों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन राजस्व अधिकारी प्रेमप्रकाश को सौंपा।
समिति के प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश में छह अक्तूबर से शुरू हुई हड़ताल 10 अक्तूबर तक चलेगी। समिति के अध्यक्ष हरिपाल सिंह राठौर ने कहा कि सरकार की अनदेखी के चलते सचिव मुश्किलों में कार्य कर रहे हैं। इसके बाद भी उनका शोषण किया जा रहा है। इसी के तहत पूरे प्रदेश में पांच दिवसीय हड़ताल रहेगी।
ज्ञापन देकर सभी ने एक स्वर में खरीफ की फसल में यूरिया वितरण के मामलों में सचिवों पर कराई गई एफआईआर वापस लेने, पॉश मशीन में सुधार करने, गेहूं और धान क्रय का कमीशन, भाड़ा का तत्काल भुगतान कराने, सचिवों का बकाया वेतन दिलाने की मांग की है। उपाध्यक्ष वेदप्रकाश यादव, महामंत्री प्रबल प्रताप सिंह, प्रतिमा राठौर, लज्जाराम, रामसेवक, फेरू सिंह, रामआसरे, सुरेश चंद्र, सुबोध कुमार शिवरतन समेत सभी सचिव मौजूद रहे।