फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Had to get his father treated under compulsion he became a criminal artisan grabbed silver worth lakhs Police

UP: पिता का इलाज कराना था...मजबूरी में बन गया अपराधी, कारीगर ने हड़पी लाखों की चांदी; पुलिस ने किया गिरफ्तार

Thu, 10 Oct 2024 12:04 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 10 Oct 2024 12:04 PM IST
सार

आगरा में एक व्यापारी की चांदी जिस कारीगर ने हड़पी थी, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने बताया कि पिता का इलाज कराना था, इस वजह से उसने ये चोरी की। 

 

विज्ञापन
Had to get his father treated under compulsion he became a criminal artisan grabbed silver worth lakhs Police
चांदी गबन के आरोपी - फोटो : चांदी गबन के आरोपी

विस्तार

आगरा में पायल कारीगर के पिता को कैंसर था। इलाज के लिए रुपयों की जरूरत थी। कारीगर ने अपनी जरूरत पूरी करने के लिए व्यापारी की 12.50 लाख की चांदी हड़प ली। पुलिस ने शिकायत मिलने पर तलाश की। वह साथी सहित पकड़ लिया गया। उससे 100 प्रतिशत चांदी बरामद कर ली गई।
विज्ञापन


चारसू गेट निवासी सिकंदर गोला का चांदी का व्यवसाय है। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह मोती कटरा निवासी राहुल और मनीष को चांदी देकर आभूषण तैयार कराते हैं। दोनों 5 अक्तूबर को 17.259 किलोग्राम चांदी ले गए। मगर, चांदी वापस नहीं की। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज किया।
विज्ञापन


एसीपी हरीपर्वत आदित्य सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए इंस्पेक्टर हरीपर्वत आलोक सिंह और उनकी टीम को लगाया। बुधवार को दोनों आरोपियों को ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से चांदी भी बरामद कर ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की पूछताछ में राहुल ने बताया कि पिता को कैंसर है। उसे रुपये की आवश्यकता थी। वह व्यापारी से रुपये मांग रहा था। मगर, उन्होंने इन्कार कर दिया। इस पर उसने मनीष से बात की। वह नशा करता है। वह लालच में आ गया। दोनों चांदी ले गए। उन्हें उम्मीद थी कि वह चांदी को बेच देंगे। पुलिस पकड़ भी लेगी तो पूरी चांदी बरामद नहीं हो सकी। वह चांदी बेचकर जो रकम मिलेगी, उससे अपनी जरूरत पूरी कर लेंगे। मगर, चांदी बेचने से पहले ही उन्हें पकड़ लिया गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed