{"_id":"c09e9a0315363c0cddfb3f4e77a55714","slug":"gutthi-ehsan-make-laugh-everybody-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘गुत्थी’ ने जीता दिल, एहसान बरसे ‘गंदगी’ पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘गुत्थी’ ने जीता दिल, एहसान बरसे ‘गंदगी’ पर
ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Sat, 21 Feb 2015 01:42 AM IST
विज्ञापन
हर शब्द पर खिलखिलाते चेहरे। हर अंदाज पर तालियां और हंसी के फ व्वारे। आखिर गुदगुदाने के लिए आई थी ‘गुत्थी’ और साथ में थे कॉमेडियन राजीव ठाकुर और एहसान कुरैशी। सुनील ग्रोवर ‘गुत्थी’ मंच पर अपना स्वयंवर कर दर्शकों को खूब ठहाके लगवाए तो वहीं एहसान कुरैशी आगरा की गंदगी पर मंच से ही बरसे।
शुक्रवार की रात ताज महोत्सव में कॉमेडी के नाम रही। कॉमेडी नाइट में एहसान कुरैशी ने आते ही अधिकारियों के सामने आगरा की गंदगी का ‘सच’ सामने रख दिया। कहा कि हींग की मंडी, राजा मंडी, नाई की मंडी जाकर देखिए, गंदगी ही गंदगी है। ताजमहल जितना कमाता है, उतना पैसा ही शहर की सफाई में लगा दिया जाए तो आगरा वर्ल्ड क्लास हो जाए। राजीव ठाकुर ने निजी विमान कंपनियों और एयर इंडिया की एयर हॉस्टेस के टॉपिक पर गुदगुदाया तो एंकर पर भी जोरदार कमेंट किए। राजीव ठाकुर के बाद लोगों को इंतजार था सुनील ग्रोवर ‘गुत्थी’ का। गुत्थी ने भीड़ के बीच जाकर लोगों को अपना बना लिया। भीड़ में से ही चार युवक राशिद, अली, वसीम और आमिर को मंच पर बुलाया और उनसे शादी के लिए प्रपोज करने को कहा। शिवम वर्मा को बुलाया और उनके साथ जोड़ी बनाई तो पंडाल ठहाकों से गूंज उठा। पुलिस अधिकारी से आशीर्वाद लिया और कन्यादान के लिए कहा।
‘पृथ्वी राज चौहान के खानदानी हो’
सुनील ग्रोवर ‘गुत्थी’ फ्लैश चमकने पर चुहलबाजी के अंदाज में फोटोग्राफरों के पास उतरकर आए। फोटो पत्रकार को हाथ पकड़कर अपने साथ मंच पर ले गए और उनसे खास अंदाज में सवाल दागे। पूछा, ‘पृथ्वी राज चौहान के खानदानी हो’। गुत्थी ने अपने लिए स्पेशल फोटो खिंचवाए और क्लोजअप फोटो खींचकर भेजने को कहा।
विज्ञापन
फूल खिले हैं गुलशन-गुलशन
पहले लाइनिंग का चश्मा पहने सफेद सूट में आई गुत्थी को प्रपोज करते हुए वसीम ने जैसे ही गाया कि आप आए हैं इस बगिया में, फूल खिले हैं गुलशन गुलशन। वैसे ही दर्शकों ने सीटियां बजाकर वसीम का जोश बढ़ाया। इसके बाद गुत्थी ने कई बार लोगों के बीच जाकर अपने लिए दूल्हे की तलाश की।
कपिल से कोई विवाद नहीं
सुनील ग्रोवर ने पत्रकारों से कहा कि कपिल के शो से अलग होने और फिर ज्वाइन करने के बीच कोई विवाद नहीं रहा। वह स्वेच्छा से अलग हुए थे। अब केवल कॉमेडी पर ध्यान है। वह लोगों को हंसा रहे हैं और खुद भी कॉमेडी एंज्वाय कर रहे हैं। एहसान कुरैशी ने कहा कि आगरा पर मुख्यमंत्री को ध्यान देना चाहिए। ताजमहल का शहर बेहद गंदा है।