{"_id":"6313b5d832a83c124b4ca2ca","slug":"gurus-who-innovate-in-education-will-increase-their-value-agra-news-agr545638175","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा में नवाचार करने वाले गुरुजनों का बढ़ेगा मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा में नवाचार करने वाले गुरुजनों का बढ़ेगा मान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। शिक्षक दिवस पर इस बार ताजनगरी के शिक्षा में नवाचार लाने वाले गुरुजनों का अभिनंदन किया जाएगा। इन शिक्षकों ने अपनी लगन और मेहनत से शैक्षणिक स्तर को सुधारने के लिए अभिनव प्रयोग किए हैं। यही कारण है कि इन्हें पुरस्कारों से नवाजा जाएगा।
प्राथमिक विद्यालय नगला पैमा (बरौली अहीर) के शिक्षक श्रीकांत कुलश्रेष्ठ ने बताया कि प्राथमिक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए अपने स्कूल में स्मार्ट क्लास बनाई है। वह अपने स्कूल की बराबरी कॉन्वेंट स्कूल से करना चाहते हैं ताकि उनके यहां पढ़ने वाले बच्चे भी होशियार हों और भविष्य में कुछ बन सकें। शिक्षक 13 साल से उसी स्कूल में पढ़ा रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनका स्कूल की हालत बहुत खराब थी। बच्चों को बैठने के लिए भी जगह नहीं थी, लेकिन आज उनका स्कूल स्मार्ट क्लास चलाने वालों की लिस्ट में आता है। श्रीकांत राष्ट्रीय मास्टर ट्रेनर भी रहे हैं।
बलूनी पब्लिक स्कूल में कंप्यूटर साइंस के विभागाध्यक्ष मनीष अग्रवाल को शिक्षक दिवस पर एमएमएमई भारत सरकार से संबद्ध शाखा सेंटर फॉर एजुकेशन एवं नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एजुेकशन मालदीव की ओर से राष्ट्रीय शिक्षक अवॉर्ड दिया जाएगा। इनको कंप्यूटर शिक्षा को सरल और रुचिकर एवं ज्ञानवर्धक बनाने के लिए ये अवार्ड दिया जा रहा है। रविवार को नई दिल्ली में आयोजित कॉन्फ्रेंस में ये अवॉर्ड मिलेगा। उन्होंने बताया कि पूरे साल में छात्रों के लिए शैक्षिणक गतिविधियों का आकलन करने के बाद यह अवार्ड दिया जा रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
प्रदेश सरकार आगरा के शिवालिक कैंब्रिज स्कूल की प्रधानाचार्य आशा कपूर को सम्मानित करेगी। उनके विद्यालय के सीबीएसई की हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा में भूमि जैन और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में आयुष बघेल ने देश में दूसरा स्थान पाया था। प्रधानाचार्य आशा कपूर ने बताया कि बच्चों को बेहतर पढ़ाई और अनुशासन पर विशेष जोर रहता है। उनका कहना है कि बेहतर पढ़ाई और अनुशासन से बच्चों को सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा में मुकाम पाया है।